सूरज की तपिश बढ़ी, दोपहर में सड़कों पर छाया रहता है सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

विज्ञापन

बरहेट.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है. इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है. रविवार को जैसे-जैसे तापमान बढ़ता गया, लोग गर्मी से बेहाल हो गये. इस वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. बरहेट-बरहरवा, बरहेट-बोरियो आदि प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गयी. वहीं, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था, वे छाता या सिर को गमछा से ढंककर ही घर से निकले. रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बताते चलें कि बीते चार दिनों में अब तक पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हुई है. इसका सबसे ज्यादा असर सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों, दैनिक मजदूर एवं किसानों पर पड़ रहा है. हालांकि, प्रशासन की ओर से इन्हें हीटवेव से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय सुझाये जा रहे हैं. इन सबके बावजूद ऐसे लोगों को खासा राहत मिलती नहीं दिख रही है. इधर, शरीर में पानी की कमी महसूस होने से लोग बार-बार पानी, नींबू पानी, शरबत और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं. इसका सीधा असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. दुकानदारों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, बर्फ और फलों के जूस की मांग में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है.

बॉडी को रखें हाईड्रेट, पहनें हल्के सूती कपड़े : डॉ पंकज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कर्मकार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि तेज धूप में अधिक देर तक न रहें. इससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने बॉडी को हाईड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की जरूरत बतायी है. साथ ही कहा कि खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola