साहिबगंज में बढ़ा गंगा का जलस्तर, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर व अली नगर फैला बाढ़ का पानी | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं. घरों तक पानी पहुंचने से बीमारियों का खतरा.

विज्ञापन

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बुधवार को गंगा का जलस्तर 27.59 सेमी रहा, जबकि गुरुवार सुबह छह बजे इसके बढ़कर 27.85 सेमी होने का अनुमान है. जलस्तर बढ़ने का असर अब शहरी इलाकों में भी साफ दिखने लगा है. गंगा किनारे और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. कई जगहों पर घरों के आसपास और आंगन तक पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

फोटो नं 26 एसबीजी 28,29,30,31,32,33  हैकैप्सन - बुधवार को हरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
इलाके में फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

घर-आंगन तक पहुंचा पानी, बीमारी का भी डर

पानी के साथ गंदगी और दुर्गंध फैलने से लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है. हबीबपुर, हरिपुर, अलीनगर, कमल टोला, भारतीय कॉलोनी, रसूलपुर और दहला सहित गंगा तट से सटे एवं निचले इलाके हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं. लोगों का कहना है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

फोटो नं 26 एसबीजी 28,29,30,31,32,33  हैकैप्सन - बुधवार को हरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
इलाके में फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

बाढ़ बढ़ी तो बिजली आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

बाढ़ का पानी और बढ़ने पर शहर के बड़े हिस्से की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. विद्युत आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों में पानी पहुंचने पर सुरक्षा कारणों से बिजली काटनी पड़ सकती है. ऐसे में करीब 30 हजार की आबादी के सामने लंबे समय तक बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

स्थानीय लोगों अमित सिंह और अब्दुल सुभान का कहना है कि प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कई बार विद्युत विभाग से मांग की गई, लेकिन अब तक पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाया है. शहर के कई हिस्सों में सोलर लाइट लगाई गई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित होने वाले जरूरतमंद इलाकों में पर्याप्त सोलर लाइट नहीं लग सकी है.

फोटो नं 26 एसबीजी 28,29,30,31,32,33  हैकैप्सन - बुधवार को हरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
इलाके में फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

हर साल सरकारी भवनों में लेते हैं शरण

गंगा किनारे बसे मोहल्लों के लोगों के लिए बाढ़ कोई नई समस्या नहीं है. प्रत्येक वर्ष जलस्तर बढ़ने पर हबीबपुर, हरिपुर, अलीनगर, कमल टोला, भारतीय कॉलोनी, रसूलपुर और दहला समेत आसपास के इलाकों में पानी पहुंच जाता है. कई परिवारों को घर छोड़कर सरकारी भवनों या ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि बाढ़ से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल यही समस्या दोहराती है.

फोटो नं 26 एसबीजी 28,29,30,31,32,33  हैकैप्सन - बुधवार को हरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
इलाके में फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र प्रभावित

सदर प्रखंड के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं. प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं. जहां शहरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा हिस्सा पहले से ही बाढ़ की चपेट में है. प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

फोटो नं 26 एसबीजी 28,29,30,31,32,33  हैकैप्सन - बुधवार को हरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानीहरिपुर व अली नगर फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network
इलाके में फैला बाढ का पानी | Prabhat Khabar Network

जलस्तर पर प्रशासन की नजर

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी तरह का जोखिम न लें और समय रहते परिवार तथा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं. गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola