अमन-चैन के पैगाम के साथ गूंजा राजमहल, एमटी राजा के नेतृत्व में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Updated:
विज्ञापन

एमटी राजा के नेतृत्व में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी.

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर राजमहल में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देते हुए निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी. हजारों लोग हुए शामिल. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

दीप सिंह, राजमहल. जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी राजमहल के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस और सभा का आयोजन किया गया. राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी फुलवरिया चौक से निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

सभा के दौरान मंचासीन विधायक एमटी राजा और कार्यक्रम में शामिल मौलाना ने क्षेत्र में अमन-चैन और शांति बनाए रखने का संदेश दिया. मौलाना ने तकरीर के माध्यम से लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब के बताये रास्तों पर चलने और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की.


एमटी राजा के नेतृत्व में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी.
एमटी राजा के नेतृत्व में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी.

कार्यक्रम के दौरान जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह नजर आया. जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा.

कई गांवों से हजारों लोग हुए शामिल

जुलूस और सभा में राजमहल नगर के अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए. मानसिंहा, फुलवरिया, करबल्ला, दाहूटोला, पश्चिम नारायणपुर, मध्य नारायणपुर, पूर्वी जामनगर और पश्चिमी जामनगर से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में पहुंचे.

बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण पूरा क्षेत्र उत्सवी और धार्मिक माहौल में नजर आया. जुलूस के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस और सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे. पुलिस टीम ने जुलूस के मार्ग और सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, जिप सदस्य अब्दुल बारिक शेख, वार्ड पार्षद मो. बरकत अली, घीसू शेख, मो. नफील, गुलाम सरवर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola