पतना की 13 पंचायतों में झामुमो का जन जागरण, पंचायतवार पर्यवेक्षक तैनात

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

झामुमो पतना ने 13 पंचायतों में जन जागरण सभा का निर्णय लिया. सफल आयोजन के लिए पंचायतवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति.

विज्ञापन

पतना. झामुमो पतना प्रखंड कमिटी ने प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में जन जागरण सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है. जन जागरण सभा को सफल बनाने के लिए पंचायतवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गयी है. इस संबंध में प्रखंड कमिटी की बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायतवार पर्यवेक्षकों को मिली जिम्मेदारी

प्रखंड सचिव मो. शहबाज ने बताया कि जन जागरण सभा के आयोजन को लेकर पंचायतवार जिम्मेदारी तय की गयी है. इसके तहत अर्जुनपुर पंचायत में फ्रांसिस हांसदा और लम्बोदर पंडित, शहरी में अख्तर आलम और मुजीबुर रहमान, तालझारी में रहमान अंसारी और साजन किस्कु तथा लखीपुर में जयदेव साहा और रविंदर ठाकुर को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

छोटा रांगा पंचायत में बड़का हांसदा और शीश मोहम्मद, मोदीकोला में उप प्रमुख जितेंद्र यादव और शमशेर मोमिन, बिशनपुर में प्रखंड सचिव मो. शहबाज और फागू मंडल तथा धरमपुर में सुनील टुडू और लखीराम मुखिया को जिम्मेदारी दी गयी है.

इन पंचायतों में भी तय किये गये पर्यवेक्षक

केंदुवा पंचायत में दौलत शेख, मंटू मुखिया, भरत चंद्रवंशी और जयदेव साह, शिवा पहाड़ में सुभाष पंडित और सलाम अंसारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

वहीं बड़ा दिग्गी पंचायत में जिप सदस्य सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम और वसीम अकरम, कटहलबाड़ी में गुरु हेम्ब्रम और संदीप भगत तथा आमडंडा संथाली में शाहजहां अंसारी, राजेश मंडल और सुनील टुडू को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

पंचायत अध्यक्ष और सचिवों से समय सारणी तय करने की अपील

प्रखंड कमिटी ने सभी पंचायत अध्यक्ष और सचिवों से अपील की है कि वे अपने-अपने पंचायत के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करें. पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर जन जागरण सभा की समय सारणी तय करना सुनिश्चित करने को कहा गया है.

पार्टी की ओर से पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola