बाढ़ के बीच गदाई दियारा पहुंचे सांसद, ग्रामीणों की सुनी समस्या

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र की जानकारी लेते सांसद | Prabhat Khabar Network

राजमहल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात. सांसद विजय हांसदा ने लिया जायजा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं. राहत-बचाव कार्यों में तेजी की अपील.

विज्ञापन

राजमहल : गंगा के बढ़ते जलस्तर से राजमहल प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है. मंगलवार को सांसद विजय कुमार हांसदा एवं विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने गदाई दियारा सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
क्षेत्र की जानकारी लेते सांसद  | Prabhat Khabar Network
क्षेत्र की जानकारी लेते सांसद | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने बतायी परेशानी

सांसद और विधायक प्रतिनिधि ने प्रभावित इलाकों में जलजमाव और आवागमन की स्थिति देखी. ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. सांसद ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

राहत-बचाव तेज करने की जरूरत

विजय कुमार हांसदा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज कर प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने की जरूरत है.

जलमग्न इलाकों से दूर रहने की अपील

मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा जलमग्न क्षेत्रों और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की. उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola