गंगा के बढ़ते जलस्तर से 14 टोले जलमग्न, 3 हजार की आबादी पर बाढ़ का संकट

Updated:
विज्ञापन

बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम | Prabhat Khabar Network

गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजमहल प्रखंड के 14 टोले बाढ़ की चपेट में। हजारों लोग प्रभावित, प्रशासन जायजा ले रहा है। जानें पूरी स्थिति.

विज्ञापन

मंगलहाट/तालझारी : राजमहल प्रखंड क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. गदाई दियारा सहित आसपास के 14 टोले बाढ़ की चपेट में हैं. करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित बतायी जा रही है. मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने गदाई दियारा सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम  | Prabhat Khabar Network
बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम | Prabhat Khabar Network

14 टोलों में घुसा बाढ़ का पानी

ग्रामीणों ने बताया कि नाथू टोला, रामानंद टोला, नारायण टोला, रघुवीर टोला, रामबचन टोला, शिवलाल टोला, सिल्लू टोला और सीताराम टोला समेत कुल 14 टोले बाढ़ से प्रभावित हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है. कई जगहों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है.

बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम  | Prabhat Khabar Network
बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम | Prabhat Khabar Network

छतों और ऊंचे चबूतरों पर रहने को मजबूर

वार्ड सदस्य रुदल महतो ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण कई परिवार घरों की छत और ऊंचे चबूतरों पर रहने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की मांग की.

बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम  | Prabhat Khabar Network
बाढ का जायजा लेती राजमहल अंचल की टीम | Prabhat Khabar Network

प्रशासन ने लिया स्थिति का जायजा

निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जलस्तर में और वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की.

अंचल कार्यालय को दी गयी रिपोर्ट

दौरे के दौरान राजस्व उप निरीक्षक ब्रह्मदेव मंडल, सेट माल्टो, अंचल अमीन अजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल, वार्ड सदस्य सुदाम मंडल, चंदन कुमार महतो, लालन महतो, रुदल महतो, स्वयंसेवक चंदन कुमार चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी अंचल कार्यालय को दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola