गंगा का दिखा रौद्र रूप, स्कूल समेत कई घर नदी में समाए; पलायन को मजबूर ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र | Prabhat Khabar Network

गंगा के उफान से उधवा में कटाव तेज. एक विद्यालय और कई घर समाए, ग्रामीण पलायन को मजबूर. प्रशासन से राहत की गुहार.

विज्ञापन

उधवा : उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव भी तेज हो गया है. लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल है. चुआर क्षेत्र में कटाव की चपेट में आकर एक विद्यालय समेत कई घर गंगा में समा चुके हैं. वहीं कई अन्य घर अभी भी कटाव की जद में हैं, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने सुरक्षित ठिकाने की चिंता खड़ी हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र  | Prabhat Khabar Network
उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र | Prabhat Khabar Network

कटाव की जद में विद्यालय

चुआर स्थित यूपीएस तैमूर टोला विद्यालय का शेष भवन भी कटाव की भेंट चढ़ गया है. विद्यालय के सचिव फैजुद्दीन शेख ने बताया कि बीते दिनों कटाव के कारण विद्यालय पूरी तरह ढह गया. इसके अलावा ग्रामीण हारून शेख, सेनारूल शेख, जाकिर शेख, अशरफुल शेख एवं जीरू शेख के घर भी गंगा में समा गये हैं.

उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र  | Prabhat Khabar Network
उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र | Prabhat Khabar Network

कई परिवारों ने शुरू किया पलायन

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ नदी किनारे की जमीन तेजी से गंगा में समा रही है. कटाव के कारण नदी किनारे बसे परिवार अपने आशियाने और सामान को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं. कई परिवारों ने पलायन शुरू कर दिया है, जबकि अन्य परिवार भी किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं.

उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र  | Prabhat Khabar Network
उधवा कटाव में कटाव क्षेत्र | Prabhat Khabar Network

प्रशासन से राहत की मांग

ग्रामीणों के अनुसार यदि कटाव इसी रफ्तार से जारी रहा तो आने वाले दिनों में कई और घरों के गंगा में समाने का खतरा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने समय रहते कटावरोधी उपाय करने के साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान, राहत सामग्री, मेडिकल सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola