एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, 7 सितंबर को प्रखंडों में धरना

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक करते विधायक, जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

झामुमो एमएमडीआर संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करता है. खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन की घोषणा. जानें क्यों.

विज्ञापन

तालझारी : प्रखंड झामुमो कमेटी की बैठक मंगलवार को बीस सूत्री भवन में प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक धनंजय सोरेन, जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा और केंद्रीय समिति सदस्य सह पर्यवेक्षक मुजीबुर रहमान शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे विधेयक की जानकारी

विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि भाजपा ने खनिज संशोधन विधेयक झारखंड की मंईंयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से पास किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधेयक की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने और 7 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की.

केंद्र पर विकास रोकने का आरोप

जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के विकास को रोकने के लिए एमएमडीआर संशोधन विधेयक पास किया है. झामुमो इसका विरोध करती है. उन्होंने बताया कि साहेबगंज जिले के सभी प्रखंडों में 7 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता

मौके पर जोसेफ, मो. जहांगीर अंसारी, जय प्रकाश भगत, सुधीर दास, चरण हांसदा, अब्दुल हामिद, लुथरू हेम्ब्रम, मनोज बेसरा, राजेश मुर्मू, हरदेव पंडित, सकल मरांडी, प्रताप मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola