मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन के लिए होगी जमीन अधिग्रहित, NHAI ने मांगी ये जानकारियां
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है. इसके लिए एनएचएआई की ओर से लेटर जारी कर जमीन से जुड़ी जानकारियां मांगी गईं हैं. इसके बनने से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा.
Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में अलग-अलग रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इस बीच मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मुजफ्फरपुर के कई अंचल कार्यालयों से अधिग्रहण किए जाने वाली जमीन से जुड़ा डिटेल मांगा है.
आपके शहर में
एनएचएआई ने क्या-क्या मांगी जानकारी?
एनएचएआई की ओर से बताया गया कि एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सोनबरसा खंड के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण को लेकर प्रस्ताव मिला है. इसके लिए कई गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाना है. इसे अंतिम रूप देने के लिए संबंधित खेसरों के वर्तमान रैयतों के नाम और जमाबंदी संख्या की जरूरत बताई गई है. जानकारी के मुताबिक, औराई, मुरौल, बोचहां और मीनापुर अंचल में लेटर भोजकर रिकॉर्ड देने के लिए कहा गया है.
जमीन अधिग्रहण के काम में लाई गई तेजी
साथ ही लेटर में यह भी क्लियर किया गया है कि सारे रिकॉर्ड्स का सत्यापन भू-अर्जन कार्यालय को देने से पहले कराना जरूरी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी तरह की टेक्निकल परेशानी या फिर बाधा नहीं आए. इस तरह से मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण के काम पर जोर दिया जा रहा है.
लोगों के लिए समय की बचत के साथ जाम से छुटकारा भी
मुजफ्फरपुर-सोनबरसा NH फोरलेन के लिए के बन जाने के बाद लोगों का मुजफ्फरपुर से सोनबरसा आना-जाना आसान हो सकेगा. लोगों को जाम की झंझट से छुटकारा मिलने के साथ-साथ समय की बचत भी हो सकेगी. इसके साथ ही नेपाल बॉर्डर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को भी सुविधा मिल सकेगी. इसके बनने से इलाके में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सकेगा.
Also Read: पटना जू में जुलाई से बिछना शुरू होगा ट्रैक, जानिए कब तक मिलेगी ट्वाय ट्रेन की फैसिलिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए