शराबबंदी पर मुखिया ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग

Updated at : 23 Nov 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी पर मुखिया ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग

बोरियो : बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत में मुखिया स्टीफन मुर्मू की अध्यक्षता में मंगलवार को बरमसिया गांव में बैठक हुई. बैठक में मुखिया ने ग्रामीणों को शराबबंदी को लेकर समर्थन की अपील करते कहा कि लोग नशे में धूत होकर हत्या, लूटपाट व चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते है. अगर क्षेत्र को […]

विज्ञापन

बोरियो : बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत में मुखिया स्टीफन मुर्मू की अध्यक्षता में मंगलवार को बरमसिया गांव में बैठक हुई. बैठक में मुखिया ने ग्रामीणों को शराबबंदी को लेकर समर्थन की अपील करते कहा कि लोग नशे में धूत होकर हत्या, लूटपाट व चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते है. अगर क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना है.

तो शराब के बिक्री पर अंकुश लगाना होगा. सोना संताल समाज समिति के द्वारा 28 नवंबर को बांझी बाजार से शराबबंदी आंदोलन को लेकर ग्रामीणों की समर्थन की अपील की है. मौके पर ग्राम प्रधान लखन मुर्मू, मंगल हेंब्रम, भैरो मरांडी, मटा बिटी बेसरा, पटवारी मुर्मू, बबलू मरांडी, अमीन मरांडी, सुनम हांसदा, सबिना टुडू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola