सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन और युगों की प्रस्तुति

Updated at : 06 Apr 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन और युगों की प्रस्तुति

साहिबगंज के सूर्यदेव घाट पर मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे मातृशक्तियों की शोभायात्रा से शुरू होगा, जो सूर्यदेव घाट से मां बायसी स्थान तक जाएगी। सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन, चारों युगों की प्रस्तुति और संतों के उद्बोधन होंगे। मुख्य अतिथि जगतगुरू स्वामी रंगनाथाचार्य प्रवचन देंगे। स्वामी जी वैदिक विद्वान और श्रीवैष्णव परंपरा के पीठाधीश्वर हैं, जो धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उनका प्रवचन श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण, उपनिषद व वेदांत पर आधारित होता है। वे युवाओं को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और भाईचारे से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन

सूर्यदेव घाट पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, जगतगुरू स्वामी रंगनाथाचार्य देंगे प्रवचन संवाददाता, साहिबगंज. सूर्यदेव घाट चानन कबुतरखोपी तट पर मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे मातृशक्तियों की शोभायात्रा से होगी, जो सूर्यदेव घाट से मां बायसी स्थान तक निकाली जाएगी. इसके बाद सम्मेलन का शुभारंभ होगा. कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन और चारों युगों की प्रस्तुति होगी. सम्मेलन में संत श्री लाल बाबा, पुरुषोत्तम दास जी महाराज ठाकुरबारी महादेवगंज और रंजय शास्त्री जी का उद्बोधन होगा. मुख्य अतिथि जगतगुरू स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज प्रवचन देंगे और अंत में महाप्रसाद का वितरण होगा. आरएसएस विभाग प्रचारक अजय कुमार और नगर कार्यवाहक प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वामी रंगनाथाचार्य जी वैदिक विद्वान और श्रीवैष्णव परंपरा के पीठाधीश्वर हैं. वे श्रीरामानंद संप्रदाय के संत हैं और समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के सशक्त प्रवक्ता हैं. उनके प्रवचन श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण, उपनिषद और वेदांत पर आधारित होते हैं. वे युवाओं को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं. समाज में भाईचारे, सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं. उनका कहना है कि ईश्वर भक्ति ही जीवन का आधार है और गुरु का मार्गदर्शन आध्यात्मिक उन्नति का साधन है. आज के भौतिकवादी युग में उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं, जो व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola