बंगाल में विकास की बढ़ी चाहत, जर्जर सड़क पर लोगों ने लगाया चुनाव बहिष्कार का पोस्टर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में विकास की बढ़ी चाहत, जर्जर सड़क पर लोगों ने लगाया चुनाव बहिष्कार का पोस्टर

बैनर

Bengal Election: बंगाल में अच्छी सड़क, पूरी बिजली और साफ पानी की मांग लोग सरकार से कर रहे हैं. लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि हर स्तर पर मांग उठाने के बाद भी उनके इलाके में विकास का काम नहीं हो रहा है. वोटरों ने जर्जर सड़क से बूथ पर जाने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

Bengal Election: खड़गपुर. पश्चिम बंगाल में लोगों के अंदर विकास की चाहत बढ़ी है. लोग अपने-अपने इलाके में विकास चाहते हैं. इस विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर विकास को लेकर लोग जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछ रहे हैं. लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है कि जनप्रतिनिधि उनके इलाके में सड़क, बिजली और पानी जैसी आधारभूत जरुरतों को भी पूरा नहीं कर पाये हैं. कहीं गुस्साये लोग नेताओं को खदेड़ रहे हैं तो कहीं इन मांगों को पूरा होने तक चुनाव बहिष्कार करने का बैनर लगा रखे हैं. लोगों ने साफ शब्दों में कहा है कि पहले सड़क बनाओ फिर हम वोट देने बूथ तक जायेंगे.

जर्जर सड़क से लोग गुस्से में

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चन्द्रकोना के रांगामाटी गांव के लोगों में भी गुस्सा है. खराब और जर्जर सड़क से परेशान होकर चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए पोस्टर और बैनर लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क बनाओ, फिर वोट देंगे. ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार को लेकर राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार जहां चिंतित नजर आ रहे है. वही प्रशासनिक अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे  कि कैसे वे नाराज ग्रामीणों को मनाये और शांतिपूर्वक इलाके में चुनाव कराये. ग्रामीणों को राजी करे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर स्तर पर मांग के बाद भी नहीं बनी सड़क

इस इलाके में कई वर्षो से कच्ची सड़क की अवस्था दयनीय है. खराब और जर्जर सड़क ग्रामीणों के यातायात के लिए परेशानियों का कारण बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के सेहत के सुधार के लिए वे पंचायत से लेकर जिलास्तर के अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन सड़क की सेहत में कोइ सुधार नही हुआ है. अगर ग्रामीणों को मौलिक अधिकार नहीं मिलेगा, तो ग्रामीण मतदान क्यो करेंगे. प्रशासन को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों की मौलिक अधिकारों पर विषेश ध्यान देना होगा. उन्हें सुविधाएं मुहैया करानी होगी.

Also Read: बंगाल में पहले चरण का वोटर लिस्ट फ्रीज, अब नहीं कर सकते वोटर बनने का आवेदन

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola