CBSE Board Exam 2026: रिजल्ट आने से पहले क्लियर करें कन्फ्यूजन! जानिए Re-exam और Compartment में अंतर
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Apr 2026 10:55 AM
सांकेतिक तस्वीर (PC-Canva)
CBSE Board Exam 2026: CBSE की परीक्षाओं के बाद अक्सर स्टूडेंट्स के मन में यह कन्फ्यूजन रहता है कि री-एग्जाम और कंपार्टमेंट एग्जाम में क्या फर्क होता है. रिजल्ट आने से पहले जान लें डिफरेंस.
CBSE Board Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की परीक्षाओं के बाद अक्सर स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि री-एग्जाम और कंपार्टमेंट एग्जाम में क्या अंतर होता है. दोनों ही ऑप्शन स्टूडेंट्स को दूसरा मौका देते हैं, लेकिन इनमें अंतर है. आइए, समझते हैं इस अंतर को.
री-एग्जाम क्या है?
सबसे पहले बात करें री-एग्जाम की, तो यह परीक्षा आमतौर पर तब आयोजित की जाती है किसी कारण से मेन परीक्षा नहीं हुई हो. जैसे पेपर लीक, टेक्निकल गड़बड़ी या कोई आपात की स्थिति. ऐसे मामले में दोबारा से उसी सब्जेक्ट का एग्जाम लिया जाता है. री-एग्जाम में वही स्टूडेंट्स शामिल होते हैं, जिनकी परीक्षा प्रभावित हुई थी.
मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण तनाव जैसी स्थिति को देखते हुए हाल ही में CBSE ने कुछ देशों में परीक्षा पोस्टपोन कर दी थी. इन देशों में ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल थे. 10वीं-12वीं दोनों की परीक्षा पोस्टपोन कर दी गई थी.
कंपार्टमेंट परीक्षा क्या है?
कंपार्टमेंट परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए होता है जो किसी एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं. ऐसे छात्रों को पूरे साल दोबारा पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वे सिर्फ उसी सब्जेक्ट की परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं. यह परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद आयोजित की जाती है.
दोनों में क्या है अंतर?
दोनों परीक्षाओं के बीच सबसे बड़ा अंतर यही है कि री-एग्जाम सिस्टम की गलती या विशेष परिस्थिति के कारण होता है, जबकि कंपार्टमेंट एग्जाम छात्र के कम अंक या फेल होने की स्थिति में दिया जाता है.
फरवरी से हो रही है CBSE बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से शुरू हो गई थी. 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हो गई थी. वहीं 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी. ऐसे में स्टूडेंट्स को अब 10वीं CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है.
| कक्षा | परीक्षा शुरू होने की तारीख | परीक्षा खत्म होने की तारीख |
|---|---|---|
| 10वीं | 17 फरवरी 2026 | 11 मार्च 2026 |
| 12वीं | 17 फरवरी 2026 | 10 अप्रैल 2026 |
कैसे देखें CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होमपेज पर CBSE Class 10 Result 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- जरूरी डिटेल्स भरें जैसे कि अपना नाम, रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी
- और डेट ऑफ बर्थ.
- इसके बाद सबमिट बटन दबाएं.
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- फेल होने पर घबराएं नहीं, तीन बार दे सकते हैं CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










