महुवासोल के पास बाइक सवार से "4.50 लाख की लूट का मामला दर्ज

Updated at : 06 Apr 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पथरगामा थाना क्षेत्र के महुवासोल के पास दिनदहाड़े हथियार दिखाकर बाइक सवार से 4 लाख 50 हजार रुपये की लूट हुई। घटना के बाद पथरगामा पुलिस ने कमल किशोर सिंह के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्धों की गिरफ्तारी और पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी मदद से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है जो अपराधियों के उजागर होने तक काम कर रही है। थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कहा कि जल्द ही लूट कांड का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि ,पथरगामा. पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवासोल के समीप फोरलेन सर्विस रोड पर 3 अप्रैल को दिनदहाड़े हथियार दिखाकर बाइक सवार के साथ हुई लूट की घटना को लेकर पथरगामा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने हथियार के बल पर 4 लाख 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. पथरगामा पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर घटना के पीछे के अपराधियों तक पहुंचने में जुटी हुई है. इस संबंध में पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर वार्ड संख्या 02 निवासी कमल किशोर सिंह द्वारा पथरगामा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 41/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गयी है जो घटना से जुड़े अपराधियों का पता लगा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लूट कांड का उद्भेदन कर अपराधियों के चेहरे से नकाब हटाया जाएगा. पथरगामा पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर घटना के पीछे के अपराधियों तक पहुंचने में जुटी हुई है. इस संबंध में पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर वार्ड संख्या 02 निवासी कमल किशोर सिंह द्वारा पथरगामा थाना में दिए गये आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 41/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गयी है, जो घटना से जुड़े अपराधियों का पता लगा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लूट कांड का उद्भेदन कर अपराधियों के चेहरे से नकाब हटाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola