कुछ ही घंटों में फीकी पड़ जाती है लिपस्टिक? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स और पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

लिप्स्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के टिप्स Ai image
Beauty Hacks: अगर आपकी लिपस्टिक भी कुछ ही देर में फीकी पड़ जाती है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में ऐसे आसान और असरदार टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिप मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और परफेक्ट बनाए रख सकती हैं.
Beauty Hacks: क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है कि लिपस्टिक लगाने के कुछ ही देर बाद उसका रंग पूरी तरह से फीका पड़ गया हो? या फिर वह पूरी तरह से गायब ही हो गया हो? अगर आपके साथ कभी भी ऐसा हुआ है या फिर हर दिन ऐसा ही होता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सुबह होंठों पर लगाई हुई लिपस्टिक को लंबे समय तक फ्रेश रख पाएंगी. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाएंगी तो आपको यह भी महसूस होगा कि पहले की तरह अब आपको बार-बार टच-अप करने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है. तो चलिए इन आसान और स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
होंठों को करें अच्छे से तैयार
लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने होंठों को अच्छे से तैयार कर लें. इसके लिए सबसे पहले हल्के हाथों से अपने होंठों को स्क्रब करें। जब आप ऐसा करेंगे तो सारे डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे. इसके बाद एक लिप बाम लगाएं ताकि आपके होंठ सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहें. अगर आपके होंठ रूखे और फटे हुए रहते हैं, तो लिपस्टिक जल्दी खराब हो जाती है.
यह भी पढ़ें: पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो
लिप प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक फ्रेश बनी रहे तो लिप प्राइमर या फिर थोड़े से कंसीलर का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है. यह एक बेस तैयार करके देता है, जिसकी वजह से लिपस्टिक अच्छे से सेट हो जाती है. इसके अलावा जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो लिपस्टिक का रंग ज्यादा गहरा और अट्रैक्टिव भी दिखने लगता है.
सही लिपस्टिक फॉर्मूला चुनें
अगर पॉसिबल हो तो अपने लिए हमेशा ही एक मैट लिपस्टिक को चुनें. क्रीमी या फिर ग्लॉसी लिपस्टिक की तुलना में ये ज्यादा देर टिके हुए रहते हैं. मैट लिपस्टिक जल्दी स्मज नहीं होते है और साथ ही अपने रंग को भी फीका नहीं पड़ने देते हैं.
यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल
लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
कई लड़कियों की यह आदत होती है कि वे लिपस्टिक को सीधे एक मोटी लेयर की तरह अपने होंठों पर लगा लेती हैं. आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको सबसे पहले एक हल्की लेयर लगानी चाहिए और टिश्यू पेपर की मदद से उसे हल्का सा दबा लेना चाहिए. इसके बाद आपको दूसरी लेयर लगानी चाहिए. जब आप इस लेयरिंग तकनीक को अपनाते हैं तो लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है.
लिप लाइनर का इस्तेमाल करें
अगर आप लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाये रखना चाहती हैं, तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें. इसका इस्तेमाल जब आप करती हैं तो होंठों की आउटलाइन सेट होती है जिससे लिपस्टिक बाहर फैलती नहीं है. आप अगर चाहें तो पूरे होंठों पर लिप लाइनर भरकर भी उसके ऊपर से लिपस्टिक लगा सकती हैं. ऐसा करने से लिपस्टिक का रंग ज्यादा देर तक टिका हुआ रहता है.
यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




