अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस को वोट दिया तो भाजपा जीतेगी, ममता बनर्जी ने अकेले लड़ी SIR की लड़ाई

Abhishek Banerjee Murshidabad Speech West Bengal Assembly Election 2026
Abhishek Banerjee Murshidabad Speech: अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रैली के दौरान कांग्रेस, वामदल और भाजपा के बीच साठगांठ का आरोप लगाया. वोटर लिस्ट से नाम कटने के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी को घेरा.
Abhishek Banerjee Murshidabad Speech: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के जालंगी में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और वामदलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस, वामदलों और हुमायूं कबीर एवं उनके साथियों को वोट न दें. अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देने का सीधा मतलब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करना है.
वोट बैंक बांटने की साजिश में जुटी कांग्रेस : अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, भाजपा और वामदलों के बीच अंदरूनी सांठ-गांठ है. उन्होंने मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने से गैर-भाजपा वोट बंट जायेंगे, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर तृणमूल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया.
अभिषेक का दावा – मुसीबत में केवल TMC खड़ी रही
अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब एसआईआर (SIR) के कारण लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हुए, तब कांग्रेस ने किसी की मदद नहीं की. तृणमूल कांग्रेस ने अकेले दम पर निर्वाचन आयोग और भाजपा की भूमिका को बेनकाब किया और लोगों के हक की लड़ाई लड़ी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता बनर्जी की वजह से बने ट्रिब्यूनल्स : बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों के कारण ही पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन और न्यायाधिकरणों (Tribunals) की स्थापना हुई. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिन नागरिकों के नाम कट गये हैं, वे न्यायाधिकरण में अपील करें और तृणमूल उन्हें हरसंभव सहायता देगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी
Abhishek Banerjee Murshidabad Speech: मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस के नेता ने भाजपा और अन्य ‘स्वार्थी तत्वों’ पर मुर्शिदाबाद जिले में चुनाव से पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. मुर्शिदाबाद में वर्तमान में तृणमूल के पास 20 सीटें हैं, जिनमें निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की सीट भी शामिल है. यहां कांग्रेस और तृणमूल के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : BJP के 3 एजेंट और संदेशखाली में महिलाओं का सौदा, क्या है अभिषेक बनर्जी की नयी थ्योरी?
बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जायेगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी.
इसे भी पढ़ें
हावड़ा में डीएम कार्यालय के सामने TMC-CPM कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
बंगाल चुनाव 2026: TMC, BJP, कांग्रेस और CPM में ‘वंशवाद’ का बोलबाला, पढ़ें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










