" 36.60 लाख की प्रयोगशाला निर्माण में अनियमितता की जांच

Updated at : 06 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

उधवा प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन में शिकायत मिलने पर विभागीय एईई प्रकाश कुमार ने निरीक्षण किया। 36.60 लाख की लागत से भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण हो रहा है। शिकायत में निर्माण कार्य में अनियमितता की बात कही गई थी। निरीक्षण के दौरान प्रकाश कुमार ने बताया कि अधिकांश निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप है, लेकिन कमजोर ईंटों को बदलने का निर्देश दिया गया। मौके पर जेई सत्यप्रकाश भद्र भी मौजूद थे। जांच से यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में सुधार किए जा रहे हैं ताकि गुणवत्ता बनी रहे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन में कथित शिकायत पर सोमवार को विभागीय एईई प्रकाश कुमार ने जांच की. जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में आधारभूत संरचना विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य अंतर्गत 36.60 लाख की लागत से भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर कथित रूप से शिकायत की गई थी. इस पर सोमवार को विभागीय एईई प्रकाश कुमार ने योजनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही लगभग सभी सामग्री मानक के अनुरूप है. साथ ही उन्होंने कमजोर ईंट को बदलने का निर्देश दिया. मौके पर जेई सत्यप्रकाश भद्र भी मौजूद थे.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola