खरगे-सोनिया और राहुल-प्रियंका समेत 40 दिग्गज करेंगे कांग्रेस का प्रचार, स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Updated at : 07 Apr 2026 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
Congress Star Campaigners List West Bengal Assembly Election 2026 Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Rahul Gandhi

Congress Star Campaigners List: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. मल्लिकार्जुन खरगे और गांधी परिवार समेत 40 दिग्गज करेंगे धुआंधार प्रचार. पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Congress Star Campaigners List: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में गांधी परिवार के दिग्गजों – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे के नाम शामिल हैं. ये सभी बंगाल के रण में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेंगे.

गांधी परिवार और राष्ट्रीय दिग्गजों पर भरोसा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गयी इस लिस्ट में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का संतुलन देखने को मिल रहा है.

  • बड़े नाम : मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा.
  • संगठन के धुरंधर : केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अशोक गहलोत.
  • स्टार पावर : शशि थरूर, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन और कन्हैया कुमार.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Congress Star Campaigners List: बंगाल के स्थानीय चेहरों को प्रमुखता

कांग्रेस ने राज्य के समीकरणों को देखते हुए पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेताओं को भी इस सूची में विशेष स्थान दिया है.

  • अधीर रंजन चौधरी : प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे अधीर रंजन चौधरी अपनी आक्रामक शैली में भाजपा और टीएमसी को घेरेंगे.
  • स्थानीय नेता : दीपा दासमुंशी, प्रदीप भट्टाचार्य, ईशा खान चौधरी और नेपाल महतो जैसे नेता जमीनी स्तर पर वोट बैंक को एकजुट करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

अल्पसंख्यक और युवा वोटरों पर फोकस

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद, शकील अहमद खान और इरफान अंसारी जैसे लोगों को शामिल किया गया है. इनके जरिये पार्टी ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है. अलका लांबा और अंबा प्रसाद जैसे चेहरे महिला और युवा मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की कोशिश करेंगी.

इसे भी पढ़ें : भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव इस बार 2 चरणों में कराये जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. कांग्रेस इन स्टार प्रचारकों के जरिये त्रिकोणीय मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाने की तैयारी में है. दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. 4 मई को मतगणना होगी. स्टार प्रचारकों की यह लिस्ट पहले चरण के लिए जारी की गयी है.

कांग्रेस के सभी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट यहां देखें

क्रम संख्यास्टार प्रचारक का नामक्रम संख्यास्टार प्रचारक का नाम
1मल्लिकार्जुन खड़गे21ईशा खान चौधरी
2सोनिया गांधी22तारिक अनवर
3राहुल गांधी23मोहम्मद जावेद
4प्रियंका गांधी वाड्रा24गौरव गोगोई
5केसी वेणुगोपाल25केएल शर्मा
6गुलाम अहमद मीर26इमरान प्रतापगढ़ी
7शुभंकर सरकार27इमरान मसूद
8बीके हरिप्रसाद28सुदीप रॉय बर्मन
9सुखविंदर सिंह सुक्खू29कन्हैया कुमार
10अशोक गहलोत30अलका लांबा
11मुकुल वासनिक31उदय भानु चिब
12रणदीप सिंह सुरजेवाला32बीपी सिंह
13अधीर रंजन चौधरी33अंबा प्रसाद
14सलमान खुर्शीद34पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्जी
15डॉ शशि थरूर35शकील अहमद खान
16सचिन पायलट36मोहम्मद अजहरुद्दीन
17दीपा दासमुंशी37दीपिका पांडे सिंह
18सैयद नसीर हुसैन38अमिताभ चक्रवर्ती
19प्रो प्रदीप भट्टाचार्य39मनीष तमांग
20डीपी रॉय40इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें

SIR पर ट्रिब्यूनल का पहला बड़ा आदेश : फरक्का के कांग्रेस प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में शामिल, आज करेंगे नामांकन

बंगाल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर श्रीरामपुर से उम्मीदवार

कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में बवाल, ऑफिस में जमकर चलीं कुर्सियां

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola