कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में बवाल, ऑफिस में जमकर चलीं कुर्सियां

Updated at : 30 Mar 2026 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में बवाल, ऑफिस में जमकर चलीं कुर्सियां

बंगाल कांग्रेस

Bengal Election: मालदा चंचल क्षेत्र में पार्टी ऑफिस में उम्मीदवार के नाम को लेकर जमकर हिंसा हुई. चुनाव प्रचार के चरम पर होने के दौरान अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने उसके कार्यकर्ता ही चुनौती बन गए हैं. उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते ही पार्टी में आंतरिक कलह सतह पर आ गयी है. मालदा जिले के चंचल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष ने हिंसक रूप ले लिया है. कांग्रेस द्वारा चंचल सीट से आसिफ महबूब को उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर तोड़फोड़ की.

सार्वजनिक संपत्ति पर हमला

बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने जैसे ही आसिफ महबूब के नाम की घोषणा की, स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज कर उम्मीदवार का चयन किया है. विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैदान में उतरे दिग्गज चेहरे

इस हंगामे के बीच, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने 284 उम्मीदवारों की व्यापक सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार कई अनुभवी और दिग्गज चेहरों पर दांव खेला है. प्रमुख उम्मीदवारों में बहरामपुर से पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल है. वहीं, भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट से प्रदीप प्रसाद, मालतीपुर से पूर्व सांसद मौसम नूर और नंदीग्राम के हाई-प्रोफाइल रणक्षेत्र से एस के जरियातुल हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा, पानीहाटी से शुभाशीष भट्टाचार्य और बिधाननगर से रणजीत मुखर्जी को टिकट दिया गया है.

Also Read: कांग्रेस ने बंगाल की 286 सीटों पर तय किये उम्मीदवार, अधीर रंजन पर सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola