कटिहार-अमृतसर के बीच 27 मई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत
कटिहार-अमृतसर के बीच 27 मई तक चलेगी ट्रेन
Indian Railway: कटिहार और अमृतसर के बीच 27 मई तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. खासकर मजदूरों को पंजाब और हरियाणा जाने में राहत मिल सकेगी. साथ ही गर्मी की छुट्टी से पहले यात्रियों के लिए खास तोहफा भी माना जा रहा है.
Indian Railway: गर्मी की छुट्टी से पहले कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान रेलवे की तरफ से किया जा रहा है. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है. ऐसे में कटिहार और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन को अब 27 मई तक चलाया जाएगा. इससे रेलवे यात्रियों को राहत मिल सकेगी. ट्रेन की डिमांड को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया है.
आपके शहर में
क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?
रेलवे के अधिकारी की माने तो, ट्रेन नंबर 05736 हर बुधवार को चलाया जाएगा और इसका परिचालन 1 अप्रैल से 27 मई तक किया जाएगा. यह ट्रेन रात में 9 बजे कटिहार से खुलेगी और अररिया कोर्ट 10:15 बजे पहुंच जाएगी. इसके बाद यह ट्रेन फारबिसगंज सीतामढ़ी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला, जालंधर से गुजरते हुए शुक्रवार की सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी.
वापसी में ट्रेन की टाइमिंग
इसके साथ ही वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी नंबर- 05735) हर शुक्रवार को 3 अप्रैल से 21 मई तक चलेगी. अमृतसर से यह ट्रेन दोपहर 1:25 बजे खुल जाएगी. इसके बाद शनिवार की रात 9:05 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी और 9:15 बजे कटिहार के लिए रवाना हो जाएगी. इस ट्रेन के चलने से मजदूरों को ज्यादा फायदा हो सकेगा.
यात्रियों को कैसी मिलेगी सुविधा?
ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कि यह ट्रेन 15 कोचों वाली होगी. यह ट्रेन एलएचबी होगी. इसमें स्लीपर कोच, जेनरल कोच और तृतीय वातानुकूलित कोच होंगे. इस तरह से इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी फायदा हो सकेगा. गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पहले रेलवे का यह खास फैसला माना जा रहा है. इससे यात्रियों को भीड़भाड़ की समस्या से राहत हो सकेगी.
Also Read: बिहार में जिन महिलाओं ने नहीं लिए 10 हजार उन्हें भी मिलेगा लोन, कंफ्यूजन कर लें दूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए