साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? शेफ कुणाल कपूर स्टाइल में बनाएं क्रिस्पी साबूदाना आलू पराठा

Updated at : 30 Mar 2026 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
sabudana aloo paratha

साबूदाना आलू पराठा Pic Credits: YouTube

Sabudana Aloo Paratha: अगर आप बिना ज्यादा झंझट के कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में दमदार और बनाने में आसान हो, तो यह पराठा आपके लिए परफेक्ट है. व्रत हो या सामान्य दिन, इसका हर निवाला आपको टेस्टी और लाइट फील देगा.

विज्ञापन

Sabudana Aloo Paratha: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी और जल्दी से बनकर तैयार भी हो जाए, तो शेफ कुणाल कपूर की स्पेशल साबूदाना आलू पराठा एक जबरदस्त ऑप्शन है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसका स्वाद सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी काफी पसंद आता है. आप अगर चाहें तो इस मजेदार डिश को व्रत या फिर उपवास के दौरान भी बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इंस्टेंट बनने वाले इस पराठे को बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना आलू पराठा बनाने की सामग्री

  • साबूदाना – आधा कप + 3 टेबलस्पून
  • पानी – एक और एक चौथाई कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू – 1 कप
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • भुना जीरा – डेढ़ टीस्पून
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 1
  • भुने हुए मूंगफली – 3 टेबलस्पून बारीक कुटी हुई
  • हरा धनिया – एक मुट्ठी, ऑप्शनल
  • बटर पेपर या प्लास्टिक शीट – 2
  • ऑयल – हल्की ग्रीसिंग के लिए
  • घी – पराठा सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

साबूदाना आलू पराठा बनाने की रेसिपी

  • साबूदाना आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आधे कप साबूदाना को पानी में अच्छे से धोकर एक बर्तन में डालें. फिर इसमें 1 और एक चौथाई कप पानी डालें और इसे 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • इसके बाद बाकी के 3 टेबलस्पून साबूदाना को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. यह पाउडर आगे इस्तेमाल होगा.
  • चार घंटे बाद, अगर साबूदाना को दबाएं तो वह आसानी से मैश हो जाए. अब इसे एक बड़ी प्लेट में निकालें. इसमें उबले और मैश किए आलू, सेंधा नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, साबूदाना पाउडर, कुटी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालें.
  • आप अगर इसे व्रत के लिए नहीं बना रहे हैं, तो साधारण नमक भी डाल सकते हैं.
  • इसके बाद सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक बड़ा आटा तैयार करें. हाथों को धोकर हल्का तेल लगाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं. इस रेसिपी से लगभग 6 पराठे बनेंगे.
  • अब किचन काउंटर पर बटर पेपर या प्लास्टिक शीट रखें और हल्का तेल लगाएं. एक डो का गोला बीच में रखें और हल्के हाथों से दबाकर फैलाएं. किनारे अगर टूटने लगें तो बाहर से अंदर की ओर दबा कर सही करें.
  • इसके बाद पराठे को लगभग 6 इंच डायमीटर तक फैलाएं. फिर हल्के तेल से ग्रीस करें और बटर पेपर को उल्टा करके गरम तवा पर रखें. पेपर हटाएं और पराठा सेंकना शुरू करें. ऊपर से थोड़ा घी या तेल डालें और ध्यान से पलटें.
  • एक तरफ से अच्छे से सेंकने के बाद धीरे से पलटें ताकि पराठा टूटे नहीं. दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने पर निकालें. व्रत स्पेशल साबूदाना आलू पराठा दही के साथ परोसें. बाकी के पराठे भी इसी तरह तैयार करें.

यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola