कहीं आपके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं? 30+ महिलाएं अपनी हड्डियों की सेहत के लिए जरूर पढ़ें

Updated at : 30 Mar 2026 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
calcium deficiency symptoms

शरीर में कैल्शियम की कमी के संकेत Ai image

Calcium Deficiency Symptoms: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई छोटे-छोटे बदलाव नजर आने लगते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन ये संकेत आपके शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं. समय रहते इन्हें पहचानना आपके हेल्दी और एक्टिव लाइफ के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Calcium Deficiency Symptoms: 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं. इस दौरान शरीर में कई तरह की परेशानियां होती है जिनमें से कैल्शियम की कमी भी एक है. इस उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाये रखना हर लड़की के लिए काफी जरूरी हो जाता है. कैल्शियम एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि दांतों को मजबूत बनाये रखने में काफी मदद करता है. इसके अलावा यह मसल्स और नर्वस सिस्टम को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने शरीर में दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है. तो अगर आप एक लड़की हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ लें.

हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना

अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत किये भी जोड़ों में या फिर हड्डियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा करता है. खासकर अगर आपको घुटनों, कमर या फिर पीठ में दर्द हो रहा है तो यह संकेत जरूर हो सकता है. अगर आपकी उम्र 30 के पार चली गयी है तो यह बोन डेंसिटी कम होने की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप ज्यादा काम किये बिना भी थकान महसूस कर रही हैं या फिर शरीर में हमेशा कमजोरी बनी रहती है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की तरफ इशारा करता है. शरीर में जब कैल्शियम का बैलेंस बिगड़ता है तो इससे एनर्जी लेवल भी काफी डाउन चला जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके लिए किसी भी काम को करना और भी कठिन हो जाता है.

नाखून और बालों का कमजोर होना

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसका असर आपके बालों और नाखूनों पर भी दिखाई देने लगता है. अगर आपके नाखून आसानी से टूटने लग रहे हैं या फिर आपके बाल कमजोर और पतले हो रहे हैं, तो आपको कभी भी इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा होना शरीर में हो रहे न्यूट्रिएंट्स की कमी की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी

मसल्स में ऐंठन और खिंचाव

अगर आपको रात के समय पैरों में ऐंठन या फिर मसल्स में अचानक खिंचाव महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकता है. अक्सर इसे लड़कियां नॉर्मल प्रॉब्लम समझकर अनदेखा कर देती हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो तो यह शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है.

दांतों की कमजोरी और मसूड़ों की समस्या

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो इसकी वजह से आपके दांत कमजोर हो सकते हैं और साथ ही मसूड़ों से जुड़ी प्रॉब्लम्स से भी आपको गुजरना पड़ सकता है. अगर आपको लग रहा है कि आपके दांत ज्यादा सेंसिटिव हो रहे हैं या फिर मसूड़ों से खून आ रहा है, तो यह एक संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola