बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला

हमले में चोटिल भाजपा कार्यकर्ता की मदद करते साथी और क्षतिग्रस्त कार.
West Bengal Political Violence: कूचबिहार दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रथींद्र नाथ बोस के काफिले पर सुतकबारी में पथराव हुआ है. भाजपा ने टीएमसी पर हमला करने के आरोप लगाये. टीएमसी ने इसे जनता का गुस्सा बताकर पल्ला झार लिया है. जानें बंगाल चुनाव की बड़ी खबर.
West Bengal Political Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले ही राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है. खासकर उत्तर बंगाल और उससे सटे इलाकों में सियासी पारा गरम है. मंगलवार को मालदा में कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा उम्मीदवार पर हमला हुआ. आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया. टीएमसी ने कहा कि यह जनता का गुस्सा है, जो सामने आया है.
भाजपा प्रत्याशी रथींद्र नाथ बोस के काफिले पर जानलेवा हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि उत्तर बंगाल के कूचबिहार में उसके उम्मीदवार रथींद्र नाथ बोस के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ. भाजपा ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराया है. सत्ताधारी दल ने इसे मतदाता सूची से नाम कटने पर ‘आम जनता का आक्रोश’ करार दिया है.
चुनावी प्रचार से लौटते वक्त हुआ हमला
घटना कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुतकबारी इलाके की है. भाजपा उम्मीदवार रथींद्र नाथ बोस चुनाव प्रचार खत्म कर घर लौट रहे थे. तभी उनके काफिले को घेर लिया गया. भाजपा का आरोप है कि लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस उपद्रवियों ने वाहनों पर हमला कर दिया. इस हमले में काफिले की एक गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गये. भाजपा का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
BJP का आरोप- हार के डर से डरा रही है TMC
हमले के बाद रथींद्र नाथ बोस ने कहा- तृणमूल कांग्रेस हार के डर से बौखला गयी है. वे हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बंगाल की जनता इसका जवाब देगी. भाजपा नेताओं का दावा है कि हमलावर टीएमसी के झंडे लिये हुए थे और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया.
TMC की सफाई- SIR प्रक्रिया का नतीजा है यह विरोध
तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. स्थानीय नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम काट दिये गये हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. टीएमसी नेता ने कहा- जनता का गुस्सा भाजपा उम्मीदवार पर फूटा है, क्योंकि वे इन विसंगतियों के लिए जिम्मेदार हैं. इसमें हमारी पार्टी का कोई हाथ नहीं है.
West Bengal Political Violence: पुलिस बल तैनात, जांच शुरू
घटना के बाद इलाके में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- हमें भाजपा उम्मीदवार की ओर से शिकायत मिली है. काफिले पर हमले और तोड़फोड़ के आरोपों की गहन जांच की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.
मालदा में कांग्रेस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
इससे पहले, मालदा जिले में कांग्रेस पंचायत समिति सदस्य नशेदा खातून के पति मोर्तुज आलम पर जानलेवा हमला हुआ. पंचायत समिति सदस्य ने आरोप लगाया है कि उनके पति को घर से घसीटकर तृणमूल कार्यकर्ता ले गये. बाहर में लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की. इससे उनके पति के सिर और आंखों में गंभीर चोटें आयीं हैं. घटना मालदा के चंचल पुलिस स्टेशन के शाहबाजपुर गांव में हुई.
इसे भी पढ़ें
मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने
मालदा में कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, घर से घसीटकर लोहे की रॉड से हुई पिटाई
बंगाल में राजनीति और हिंसा का चोली दामन का साथ क्यों होता है ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




