बंगाल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष सुभंकर सेरामपुर से उम्मीदवार

शुभंकर
Bengal Election: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए है. बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष को श्रीरामपुर से टिकट मिला है. वो दस वर्ष पहले भी यहीं से चुनाव जीते थे.
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 और उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शुभांकर सरकार का नाम भी शामिल है, जिन्हें हुगली जिले के श्रीरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है. सुभंकर ने 2016 में भी वाम-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सेरामपुर से चुनाव लड़ा था. उन्होंने चुनाव लड़ा था. उस समय सुभंकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप्ता रॉय से हार गए थे. एक दशक बाद, कांग्रेस उन्हें उसी सीट से दोबारा मैदान में उतारकर एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है.
गाजोल विधानसभा में बदला उम्मीदवार
कांग्रेस के जिन 10 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें गाजोल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां उम्मीदवार बदला गया है. यहां से पहले उम्मीदवार घोषित संजय सरकार के स्थान पर प्रेम चौधरी को टिकट दिया गया है. इस सूची में अलीपुरदुआर से मृण्मय सरकार, इस्लामपुर से गुड्डी रियाज, फरक्का से महताब शेख, सागरदिघी से मनोज चक्रवर्ती, बेलडांगा से शहरुद्दीन शेख, बदुरिया से काजी अब्दुल रहीम, अशोकनगर से अंगशुमन रॉय और पटाशपुर से प्रणब कुमार महापात्र को टिकट दिया गया है.
अब्दुल करीम की घर वापसी
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर 24 परगना के बदुरिया से काजी अब्दुर रहीम को टिकट दिया है. इस सीट से वर्तमान विधायक तृणमूल से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बदूरिया (दिलू) से तृणमूल के निवर्तमान विधायक काज़ी अब्दुल रहीम पिछले मंगलवार को दिल्ली गए और कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उन्हें उसी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया. 2016 में, काज़ी अब्दुल रहीम ने कांग्रेस के टिकट पर उसी सीट से चुनाव जीता था. बाद में, वे तृणमूल में शामिल हो गए और उसी सीट से दोबारा विधायक बने.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक 293 उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस में पश्चिम बंगाल के लिए बीते रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी.
पहली सूची में कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया था. कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और अब तक उसने कुल 293 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे. मतगणना चार मई को होगी.
Also Read: हिंदुओं को वोटर बनने से रोकना चाहती है ममता, तृणमूल के ‘लीक’ हुए फॉर्म 6 पर भाजपा ने पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










