भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

Updated:
विज्ञापन

Bjp Star Campaigners List West Bengal Election 2026

BJP Star Campaigners List West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और कंगना रनौत समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं. पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

BJP Star Campaigners List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण (Schedule-I) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 40 ‘स्टार प्रचारकों’ की फौज मैदान में उतार दी है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों और फायरब्रांड नेताओं को अपना स्टार कैंपेनर बनाया है. भाजपा ने इस बार स्थानीय चेहरों के साथ-साथ ग्लैमर और अनुभव का ऐसा तालमेल बिठाया है, जिससे ममता बनर्जी के गढ़ में बड़ी सेंध लगायी जा सके.

विज्ञापन

योगी, शुभेंदु और दिलीप घोष भी स्टार प्रचारक

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नाम हैं. बंगाल में लोकल वॉर को धार देने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और डॉ सुकांत मजूमदार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

कंगना रनौत, मिथुन और हेमा मालिनी देंगे ग्लैमर का तड़का

वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा ने फिल्मी सितारों को भी चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है. ‘महागुरु’ मिथुन चक्रवर्ती, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ-साथ पहली बार बंगाल के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में कंगना रनौत को शामिल किया गया है. मनोज तिवारी और भोजपुरी सिनेमा के अन्य चर्चित नाम भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Star Campaigners List: 40 लोगों के नाम यहां पढ़ें

क्रम संख्यास्टार प्रचारक का नामक्रम संख्यास्टार प्रचारक का नाम
1नरेंद्र मोदी21अनुराग ठाकुर
2नितिन नबीन22अन्नपूर्णा देवी
3राजनाथ सिंह23अर्जुन मुंडा
4अमित शाह24बाबूलाल मरांडी
5नितिन गडकरी25सम्राट चौधरी
6जेपी नड्डा26मनोज तिवारी
7धर्मेंद्र प्रधान27भूपेंद्र यादव
8मिथुन चक्रवर्ती28सुनील बंसल
9लिएंडर एड्रियन पेस29बिप्लब कुमार देब
10डॉ हिमंता बिस्व सरमा30मंगल पांडेय
11योगी आदित्यनाथ31अमित मालवीय
12रेखा गुप्ता32शमिक भट्टाचार्य
13देवेंद्र फडणवीस33शुभेंदु अधिकारी
14मोहन चरण माझी34दिलीप घोष
15माणिक साहा35डॉ सुकांत मजूमदार
16शिवराज सिंह चौहान36शांतनु ठाकुर
17अश्विनी वैष्णव37राजू बिष्ट
18स्मृति ईरानी38डॉ जयंत कुमार राय
19हेमा मालिनी39मनोज तिग्गा
20कंगना रनौत40बिजन गोस्वामी

इसे भी पढ़ें

कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटी ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola