कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा

Pm Modi Cooch Behar Rally West Bengal Elections 2026
PM Modi Cooch Behar Rally: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और उसकी सरकार पर जमकर बरसे. कूचबिहार की रैली में भीड़ देख गदगद प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और टीएमसी सरकार के सभी अत्याचार का हिसाब लेगी. पीएम ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.
PM Modi Cooch Behar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर बंगाल के कूचबिहार में आयोजित विजय संकल्प रैली में कहा कि बंगाल चुनाव 2026 के बाद टीएमसी सरकार के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा. कूचबिहार के रासमेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल के सिंडिकेट से घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है. इसकी वजह से बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘खतरनाक’ डेमोग्राफिक चेंजेज हो रहे हैं.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही TMC सरकार : मोदी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी टीएमसी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार कट मनी, कमीशन और भ्रष्टाचार के जरिये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा, टीएमसी-बीजेपी के बीच पथराव, जानलेवा हमले का आरोप, देखें Video
मालदा में जजों के घराव को बताया ‘महा जंगलराज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों (जजों) के घेराव को तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘महा जंगलराज’ का उदाहरण करार दिया. उन्होंने कहा कि यदि मतदान के दिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडे आपको डराने-धमकाने की कोशिश करें, तो कानून पर भरोसा रखें.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi Cooch Behar Rally: लोगों के पास है भाजपा का भरोसा
पीएम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति और भय का मुकाबला करने के लिए लोगों के पास भाजपा का ‘भरोसा’ है. उन्होंने कहा कि कूचबिहार में उमड़ी भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का समय समाप्त हो गया है.
इसे भी पढ़ें : दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी
हम ऐसी सरकार से बंगाल की जनता की सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते. जब न्यायिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आप तृणमूल शासन में आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? मालदा में जो हुआ, वह तृणमूल के महाजंगलराज का एक उदाहरण है.
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
बंगाल में कानून-व्यवस्था तहस-नहस करने पर तुली है टीएमसी सरकार : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बंगाल में कानून-व्यवस्था की तहस -नहस करने पर तुली हुई है. 15 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद कूचबिहार जिले में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को कैसे बंधक बनाया गया था. उन्होंने पूछा कि यह किस तरह की सरकार है, जो न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और संवैधानिक प्रक्रियाओं को सुनिश्चित नहीं कर सकती.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में पीएम मोदी के आने से पहले हथियार बरामद, कूचबिहार से 6 देसी पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार
कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री
बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










