वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन
Masik Krishna Janmashtami 2026.

भगवान श्रीकृष्ण

Krishna Janmashtami 2026: पारिवारिक सुख-समृद्धि और आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वास्तु उपाय करना बेहद लाभदायक हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने कुछ वास्तु उपाय बताए हैं, जिन्हें आप इस दिन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. साल 2026 में वैशाख महीने की यह तिथि 9 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, पर्व के शुरू होने से पहले यदि घर में कुछ वास्तु बदलाव और उपाय किए जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

ईशान कोण की सफाई और पूजा

घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं का स्थान माना जाता है. वैशाख मासिक जन्माष्टमी से पहले इस कोने को अच्छी तरह साफ करें. यहां लड्डू गोपाल की तस्वीर या मूर्ति रखें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में सफाई रखने से घर के मुखिया की आय में वृद्धि होती है.

मोर पंख का चमत्कारी उपाय

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है. जन्माष्टमी की सुबह घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएँ. इससे घर में ‘वास्तु दोष’ खत्म होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है.

तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक

वैशाख का महीना गर्मी की शुरुआत का होता है, ऐसे में घर में लगा तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत है. मासिक जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. यह उपाय कर्ज की स्थिति को सुधारने में मदद करता है.

गाय और बछड़े की मूर्ति

यदि आपके काम बार-बार अटक रहे हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर के मंदिर में गाय और बछड़े (कामधेनु) की छोटी प्रतिमा स्थापित करें. इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola