कुसुम पोखर गांव में ब्लास्टिंग रोकने की मांग
Updated at : 22 Nov 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन साहिबगंज : रांगा थाना के कुसुम पोखर गांव में मेसर्स स्टेड टेडर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्लास्टिंग किये जाने से तीन गांव के दर्जनों घर की दीवार में दरारें आ गयी है. प्रदूषण के कारण गांव की सड़क बदहाल हो गये हैं. लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
साहिबगंज : रांगा थाना के कुसुम पोखर गांव में मेसर्स स्टेड टेडर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्लास्टिंग किये जाने से तीन गांव के दर्जनों घर की दीवार में दरारें आ गयी है. प्रदूषण के कारण गांव की सड़क बदहाल हो गये हैं. लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. ये बातें होपना मुर्मू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को डीसी शैलेश चौरसिया को ज्ञापन सौंपने के बाद कही. ग्रामीणों ने कहा कि अगर ब्लास्टिंग नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जायेगा.
तीन किमी तक पानी का छिड़काव करने तथा क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने तथा बरबाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर ग्रामीण जलीन मरांडी, राहुल देय, राजेंद्र तुरी, बाबूधन सोरेन, सुशील सोरेन, चरण बेसरा, जोजो टुडू, सुभाष, शिव पूजन, मनोज मुर्मू, पिंटू गोराई सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




