10 के सभी सिक्के असली, भ्रम न फैलायें : एलडीएम
Updated at : 04 Nov 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

दस का सिक्का नहीं लेने पर हो सकती है कार्रवाई सिक्का एसबीआइ बैंक की करंसी है : शाखा प्रबंधक साहिबगंज : दस रुपये के सिक्के की नकली होने की बात अफवाह है. ये बातें लीड बैंक मैनेजर मोहन लाल शुक्ला ने कही. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां लोग अपने पास जमा 10 रुपये के […]
विज्ञापन
दस का सिक्का नहीं लेने पर हो सकती है कार्रवाई
सिक्का एसबीआइ बैंक की करंसी है : शाखा प्रबंधक
साहिबगंज : दस रुपये के सिक्के की नकली होने की बात अफवाह है. ये बातें लीड बैंक मैनेजर मोहन लाल शुक्ला ने कही. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां लोग अपने पास जमा 10 रुपये के सिक्के के आनन-फानन में निबटाना चाह रहे हैं. वहीं दुकानदार भी ग्राहक से 10 के सिक्के लेने में कतराने लगे हैं, जबकि जांच-पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आये हैं. उसमें 10 रुपये के सिक्के के जाली होने की बात बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नकली सिक्का बाजार में उपलब्ध नहीं है. अफवाह के बाद कई घरों में गुल्लक से पैसे निकासी करने लगे थे. वहीं दुकानदार भी सिक्के लेने से इनकार करने लगे थे.
सिक्का नहीं लेनेवालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : पीएनबी के सहायक शाखा प्रबंधक बालकिशोर साह ने कहा कि सिक्का आरबीआइ की करंसी है. बाजार में 10 रुपये के नकली सिक्का नहीं आया है. मिर्जाचौकी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक कल्याण श्रीवास्तव ने बताया कि सिक्का को लेने से इनकार करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सामान्य नागरिकों को लेन-देन में सुविधा के लिए सिक्का चलाया गया है. उन्होंने भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह वायरल हुआ है. पीएनबी पाकुड़ के शाखा प्रबंधक जगनमय मिश्र ने कहा कि 10 रुपये का सभी सिक्का असली है. बताया कि 2011 से पहले वाले 10 रुपये के सिक्के में 15 लाइनिंग अंकित है. जबकि 2011 के बाद जारी 10 रुपये के सिक्के में 10 लाइनिंग अंकित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




