तारक मेहता... की 'दयाबेन' के पिता का निधन, आमिर खान के साथ कर चुके हैं काम

Updated at : 07 Apr 2026 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Disha Vakani Father Death bhim vakani taarak mehta actor passes away

दिशा वकानी साथ में उनके पिता भीम वकानी

Disha Vakani Father Death: तारक मेहता टीवी सीरियल में पुरानी दया यानी दिशा वकानी के पिता और थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का निधन हो गया है. उनका अचानक इस तरह जाना इंडस्ट्री के लिए क्षति है. उन्होंने ‘लगान’ और ‘स्वदेश’ जैसी फिल्मों में काम किया है. जानिए भीम वकानी के बारे में…

विज्ञापन

Disha Vakani Father Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी के पिता और मशहूर थिएटर कलाकार भीम वकानी का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस दुखद खबर की पुष्टि दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने की है, जो शो में ‘सुंदर’ का किरदार निभाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा. फिलहाल उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है.

लगान, स्वदेश और लज्जा जैसी फिल्मों में किया काम

भीम वकानी सिर्फ दिशा के पिता ही नहीं, बल्कि एक शानदार कलाकार भी थे. उन्होंने गुजराती थिएटर में लंबा सफर तय किया और फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी. लगान, स्वदेश और लज्जा जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी बेटी दिशा वकानी के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड में उनका ‘मावजी छेड़ा’ वाला किरदार आज भी लोगों को याद है, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग ने खूब हंसाया था.

दिशा की सफलता के पीछे पिता का बड़ा योगदान

दिशा और उनके पिता के बीच खास रिश्ता था. दिशा की सफलता में उनके पिता का बड़ा योगदान माना जाता है. आज भले ही दिशा वकानी एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें ‘दयाबेन’ के रूप में याद करते हैं. ऐसे में भीम वकानी का जाना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में फटे कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, हुए ट्रोल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola