भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में फटे कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, हुए ट्रोल
Published by : Aniket Kumar Updated At : 07 Apr 2026 3:15 PM
एक्टर अक्षय कुमार साथ में उनकी को एक्ट्रेसेज
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. लॉन्चिंग इवेंट के दौरान अक्षय कुमार फटे कपड़े में दिखाई दिये. अक्षय की इस ड्रेसिंग को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए. देखिए अक्षय कुमार का अनोखा ड्रेस…
Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन चर्चा ट्रेलर से ज्यादा उनके अजीबोगरीब लुक की हो रही है. मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय फटे हुए कपड़ों में नजर आए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, 6 अप्रैल को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार एंट्री करते हैं, उनका लुक सबका ध्यान खींच लेता है. लाइट ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ऊपर से फटा हुआ ग्रीन कोट उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सचर

फिल्म की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ डराने का भी काम करेगी. इवेंट में जहां बाकी सितारे स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, वहीं अक्षय के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए. किसी ने इसे ‘गरीबी वाला स्टाइल’ बताया तो किसी ने पूछा कि “कपड़े नहीं हैं क्या?” इस मजेदार रिएक्शन ने इस लुक को और ज्यादा वायरल बना दिया.
फिल्म का ट्रेलर
16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शोज
फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है. पहले यह 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. वहीं, 16 अप्रैल की रात से पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय का ये अलग अंदाज बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाता है.
यह भी पढ़ें: भूत बंगला में तब्बू की एंट्री, 6 सेकेंड का प्रेजेंस और ट्रेलर को बना दिया एक्साइटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










