पटना में कुछ घंटों में दो मर्डर, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

छानबीन करते पुलिस अधिकारी

Patna Murder Case: पटना के मोकामा में 12 कट्ठा जमीन के पुराने विवाद में मंगलवार को चाचा ने अपने ही भतीजे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. इस हिंसक हमले में मृतक की मां और भाई भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Patna Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को कुछ ही घंटों के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर हत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. एक घटना अथमलगोला में हुई. यहां जेठ ने महिला को गोली मार दी. दूसरी घटना मोकामा में सामने आई. यहां कुदाल से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला

मोकामा के साहबेगपुर मोहल्ले में जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार सुबह यह झगड़ा अचानक हिंसक हो गया. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने पहले छत से ईंटें फेंकीं और फिर कुदाल से हमला कर दिया. इस हमले में अजय यादव के बेटे राजीव कुमार (32) को गंभीर चोट लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कई लोग घायल

इस घटना में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए. मृतक की मां मंजू देवी, भाई कृष्णा यादव और 12 साल का भांजा आदित्य कुमार भी हमले में जख्मी हुए. मंजू देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच भेजा गया. बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौके से क्या मिला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुदाल और ईंट भी बरामद किए गए हैं. फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी पहुंचकर सबूत जुटाए. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है.

पुलिस ने एहतियात के तौर पर गश्ती बढ़ा दी है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन