Ranchi News: चटकपुर मुखिया विक्की लोहरा समर्थकों संग भाजपा में शामिल

भाजपा का झंडा
Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रांची में चटकपुर मुखिया विक्की लोहरा ने समर्थकों के साथ सदस्यता ली. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के चटकपुर पंचायत के मुखिया विक्की लोहरा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. मुखिया और उनके समर्थक भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की.
भाजपा पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा भरोसे का नाम है. यह पार्टी जो कहती है, वह करती है. भाजपा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश हो या राज्य, भाजपा ही विकास की रोशनी फैला सकती है. लोगों का यही विश्वास और प्यार 2029 में झारखंड भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा.
इन लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ अनूप कुमार पटेल, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष शर्मा, मुन्नी देवी, उप मुखिया सुनीता सिंह, राजीव पांडेय, गुड्डू राणा, जेपी यादव, राम अवतार साव, गणेश मुंडा, रंजीत ठाकुर, रंजन दास, रीना मुंडा सहित कई लोग शामिल थे.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










