डूरंड कप ट्रॉफी टूर में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार बोले- 'जो इतिहास को नहीं सहेजता, उसका भविष्य अच्छा नहीं होता'

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

135वें डूरंड कप का ट्रॉफी टूर रांची में ऐतिहासिक शुरुआत के साथ पहुंचा. खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय खेल विरासत के रूप में टूर्नामेंट के महत्व पर जोर दिया. जानें ट्रॉफी टूर के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में क्या कहा?

विज्ञापन

135वें डूरंड कप का ट्रॉफी टूर शनिवार को रांची पहुंचा, जिसके साथ ही शहर ने पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट के मेजबान शहर के रूप में अपनी ऐतिहासिक शुरुआत की. गुवाहाटी के सफल दौरे के बाद टूर्नामेंट की तीनों प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत किया गया.

सुदिव्य कुमार ने सेना और मुख्यमंत्री का जताया आभार

समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी करना राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री और भारतीय सेना का विशेष आभार व्यक्त किया.

'इतिहास को संजोना भविष्य के लिए जरूरी'

अपने संबोधन में सुदिव्य कुमार ने कहा, “जो अपने इतिहास को संजोकर नहीं रख सकता, उसका भविष्य कभी अच्छा नहीं हो सकता. डूरंड कप केवल एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की खेल विरासत का प्रतीक है. ऐसे आयोजन युवाओं को अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं.”

26 जुलाई को होगा उद्घाटन मुकाबला

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को होने वाले उद्घाटन मुकाबले का सभी खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि रांची को देश के प्रमुख फुटबॉल क्लबों के साथ-साथ एक अंतरराष्ट्रीय टीम की मेजबानी का भी अवसर मिला है, जिससे फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

संस्कृति और विरासत की झलक

केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान डूरंड कप की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रपति भवन में आयोजित तीनों ट्रॉफियों के औपचारिक अनावरण पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की गई. इसके बाद भांगड़ा, संथाली और छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया.

ट्रॉफियों का प्रदर्शन और रोड शो

कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का औपचारिक प्रदर्शन किया गया. गणमान्य अतिथियों को सम्मानित करने के बाद ट्रॉफी रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसने शहर में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल बना दिया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग कॉम्बैट आईबीजी-23 विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इसके अलावा खेल विभाग के निदेशक छवि रंजन, ब्रिगेडियर के. आनंद, ब्रिगेडियर मनोज कुमार झा, कर्नल अमित कुमार यादव, कर्नल हेम चंद्र समेत सेना, खेल और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: 138 साल का इतिहास, अनगिनत कहानियां; कैसे भारतीय फुटबॉल की पहचान बना डूरंड कप


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola