पहाड़िया गांवों में गहराया जल संकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
बोरियो : बढ़ती गरमी व लू के थपेड़ों ने बोरियो के विभिन्न आदिम जनजाति पाहिड़या गांवों में भूमिगत जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल संकट गहरा गया है. प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल 80 पहाड़िया गांव हैं. इनमें लगभग 40 गांवों में पेयजल की भरी किल्लत हो गयी हैं. पेयजल व स्वच्छता विभाग का […]
बोरियो : बढ़ती गरमी व लू के थपेड़ों ने बोरियो के विभिन्न आदिम जनजाति पाहिड़या गांवों में भूमिगत जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल संकट गहरा गया है. प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल 80 पहाड़िया गांव हैं. इनमें लगभग 40 गांवों में पेयजल की भरी किल्लत हो गयी हैं.
पेयजल व स्वच्छता विभाग का कहना है कि पहाड़ी पर स्थित होने की वजह से इन गांवों में अबतक चापाकल नहीं लगाया जा सका है. ग्रामीणों के अनुसार दुर्गाटोला पंचायत के अधिकांश गांवों में एक भी चापाकल नहीं है.
वहीं बीरबलकांदर पंचायत के देवी पहाड़ी तथा बोरियो पंचायत के दनवार पहाड़, खैरवा पंचायत के चतरा धोगड़ा गांव में पेयजल की घोर समस्या है. चतर, धोगडा, दनवार सहित अन्य गांवों में लोग झरना का पानी पीने को विवश हैं. इन गांवों में एक भी कूप नहीं है.
चतरा धोगडा के प्राधन सूरजा पहाड़िया ने बताया कि हमलोग एक किलोमीटर पैदल चल कर पानी लाने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










