??? :: ???? ????? ??? ?????? ????? ?? ?????? ?? ?? ????

Published at :07 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
??? :: ???? ????? ??? ?????? ????? ?? ?????? ?? ?? ????

ओके :: राशन कार्ड में त्रुटि सुधार की मंत्री से की मांगसंवाददाता, साहिबगंज : भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को पत्र लिखकर बताया है कि साहिबगंज में गरीबी रेखा से ऊपर, गरीबी रेखा से नीचे अंत्योदय एवं अन्य योजना के अंतर्गत चिन्हित परिवारों को अलग-अलग राशन कार्ड दिया […]

विज्ञापन

ओके :: राशन कार्ड में त्रुटि सुधार की मंत्री से की मांगसंवाददाता, साहिबगंज : भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को पत्र लिखकर बताया है कि साहिबगंज में गरीबी रेखा से ऊपर, गरीबी रेखा से नीचे अंत्योदय एवं अन्य योजना के अंतर्गत चिन्हित परिवारों को अलग-अलग राशन कार्ड दिया गया है. पर इस योजना में ऐसे परिवार को चिन्हित करने मे काफी त्रुटी हुई हैं. गरीबी रेखा से ऊपर परिवारवालों को पील कार्ड अंत्योदय दिया गया है. यानि रातों-रात अमीर परिवार को गरीब बना दिया गया. फिलहाल जन वितरण प्रणाली की दुकान से एक रूपया किलो के हिसाब से चावल का उठाव लोग कर रहे हैं. जबकि ऐसे लोग एक रूपया प्रति किलो चावल का उठाव नहीं कर सकते हैं, जो सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कर्मी, आयकर , सेवाकर, व्यवसायीकर, देने वाले वैट अधिनियम के तहत पंजीकृत रहने वाले व्यक्ति, घर में वाहन रखने वाले, घर के किसी सदस्य के नाम पर दो केभीए या उससे अधिक विद्युत का उपयोग करने पर, रेफ्रीजेरेटर , एयरकंडिशनर तथा परिवार मे तीन से अधिक पक्का कमरों का मकान होने पर. लेकिन ऐसा नही हुआ. इसकी जांच कर पुन: कार्ड निर्गत करवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola