आरपीएफ ने घर से भागकर दिल्ली जा रही तीन किशोरियों काे किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने घर से भागकर दिल्ली जा रही तीन किशोरियों काे किया रेस्क्यू

बिना घरवालों को बताए घर से निकली थीं

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रविवार को गश्ती के दौरान आरपीएफ ने तीन किशोरियों को रेस्क्यू किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कांस्टेबल अनिल कुमार साह, हेड कांस्टेबल नवीन यादव एवं बाल मंथन की आराधना मंडल द्वारा मानव तस्करी, टीओपीबी तथा अन्य अपराधों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 स्थित पार्सल ऑफिस के पास तीन नाबालिग लड़कियां बिना सामान के संदिग्ध अवस्था में घूमती मिलीं. पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे बरहरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 17, 15 व 14 वर्ष है. वे दोपहर करीब 3 बजे बिना घरवालों को बताए घर से निकली थीं और बरहरवा स्टेशन से दिल्ली जाने की योजना बना रही थीं, जहां वे घरों में बच्चों की देखभाल का काम करना चाहती थीं.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola