.जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पियूष कुमार ने जीता प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन
.जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पियूष कुमार ने जीता प्रथम स्थान

ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल के छात्र ने विद्यालय और मंडल का नाम किया गौरवान्वित

विज्ञापन

साहिबगंज साहिबगंज स्थित ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल के कक्षा दस के छात्र पीयूष कुमार ने जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि से न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बढ़ा, बल्कि विद्यालय और रेलवे मंडल का नाम भी गौरवान्वित हुआ. मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल द्वारा शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी प्रयास का परिणाम है कि पीयूष कुमार ने साहिबगंज जिला ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप (ए 2026) में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया. यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल 2026 को संत जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर (बरहरवा) में साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित की गयी थी. जूनियर बालक वर्ग में भाग लेते हुए पीयूष ने अपनी बेहतरीन रणनीति और एकाग्रता का परिचय देते हुए चार राउंड में 3.5 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया. पीयूष कुमार की इस उपलब्धि पर मालदा मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola