?????? ?? ?? 13 ???????????? ?? ??????? ????

Published at :02 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ?? 13 ???????????? ?? ??????? ????

मुखिया पद के 13 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द मुखिया पद के 183 प्रत्याशी मैदान में………..नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को निर्वाची अधिकारियों के कार्यालय कक्ष में हुई. इस दौरान मुखिया पद के लिए सदर प्रखंड के 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. वहीं स्क्रुटनी के दौरान […]

विज्ञापन

मुखिया पद के 13 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द मुखिया पद के 183 प्रत्याशी मैदान में………..नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को निर्वाची अधिकारियों के कार्यालय कक्ष में हुई. इस दौरान मुखिया पद के लिए सदर प्रखंड के 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. वहीं स्क्रुटनी के दौरान 13 प्रत्याशियों का नामांकन परचा रद्द कर दिया गया है. इसमें दादपुर से 1, मनिरामपुर से 2, चांचकी से 1, पृथ्वीनगर से 2, फरसा से 2, सीतापहाड़ी से 1, नगरनबी से 1, नशीपुर से 1, झिकरहट्टी पूर्वी से 1, जयकिष्टोपुर से 1 प्रत्याशी का नामांकन परचा है. इन सभी का कागजात पूर्ण नहीं था. तारानगर व गंधाईपुर में नहीं होगा मतदान प्रथम चरण के नामांकन पत्रों के जांच के पश्चात सदर प्रखंड के तारानगर व गंधाईपुर में अनुसूचित जाति सीट रहने के कारण एक भी नामांकन परचा दाखिल नहीं किया गया है. क्योंकि दोनों पंचायत में एक भी अनुसूचित जाति के लोग नहीं है. जिस कारण दोनों पंचायत में मुखिया का चुनाव नहीं हो रहा है. इसके लिए दोनों पंचायत के मतदाताओं में रोष देखा जा रहा है. आखिर किस आधार पर दोनों पंचायतों में अनुसूचित जाति किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola