????? . ???????????? ????????? ????? ?? ????? ?????? ?? ????

Published at :02 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
????? . ???????????? ????????? ????? ?? ????? ?????? ?? ????

विरोध . चतुर्थवर्गीय स्वास्थ्य कर्मी ने लगाया मारपीट का आरोप थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन- स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला——————फोटो नंबर 2 एसबीजी 4,5 है कैप्सन : सोमवार को विरोध प्रकट करते स्वास्थ्य कर्मचारीबोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसादप्रतिनिधि, बोरियोसामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में कार्यरत चतुर्थ वर्ग कर्मचारी भागु हरिजन के साथ मारपीट किये जाने के विरोध […]

विज्ञापन

विरोध . चतुर्थवर्गीय स्वास्थ्य कर्मी ने लगाया मारपीट का आरोप थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन- स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला——————फोटो नंबर 2 एसबीजी 4,5 है कैप्सन : सोमवार को विरोध प्रकट करते स्वास्थ्य कर्मचारीबोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसादप्रतिनिधि, बोरियोसामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में कार्यरत चतुर्थ वर्ग कर्मचारी भागु हरिजन के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बोरियो थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने काला बिल्ला लगा कर इसकी जमकर भर्त्सना की. पीड़ित कर्मी भागु हरिजन ने कहा कि रविवार को थाना प्रभारी एलबी प्रसाद मुझे डाक के पीछे हाइवे से बोरियो थाना ले गये और घंटों लोकअप में बंद कर मारपीट व गाली गलोज किया. साथ ही उनपर मोटरसाइकिल चोरी का झूठा आरोप भी लगाया. फिर घंटो बाद मुझसे बोंड भरवा कर छोड़ दिया गया. साथ ही बताया कि उन्होंने पूरी घटना की सूचना आवेदन के माध्यम से झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव को दे दिया है. ज्ञातव्य हो कि बीते दिन 30 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय के मेन गेट से हुये बाईक चोरी के मामले की बोरियो पुलिस तफतीश से मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी द्वारा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भागु हरिजन पर किए गए निनन्य व अभद्र व्यवहार को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 कलवरी उरांव सहित संघ के कर्मचारियें ने थाना प्रभारी के विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर डॉ0 बीडी मुर्मू, डॉ0 सुदामा साह, डॉ0 देवेंद्र कुमार, गीता सिन्हा, अजीत कुमार राय, ललन कुमार, राजेश प्रसाद सिंह, विनोद कुमार साह, बद्री कुमार, योगेंद्र साह, योगेंद्र तांती, दिलीप कुमार लोहडा, गुनमुनी देवी, पूजा कुमारी, जेटका हांसदा, रंजना कुमारी, सरीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.——————————आरोप बेबुनियाद व निराधारभागु हरिजन द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद व निराधार है. मेरे नेतृत्व में शनिवार को बोरियो-साहिबगंज-तीनपहाड के मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलायी जा रही थी. इसी बीच जांच के दौरान उनके मोटरसाईिकल का कागजात नहीं होने के कारण भागु हरिजन को थाना लाया गया था एवं 30 अक्तूबर को प्रखंड मुख्यालय के मेन गेट से चोरी हुई मोटरसाइकिल से संबंधित रिश्तेदार छियत्तर उर्फ पिंटू सिंह के बारे में पूछताछ की गई. जब भागु हरिजन ने बताया कि वह बोरियो अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं तो उसे सौंप दिया गया.एलबी प्रसादबोरियो थाना प्रभारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola