????????? ?? ????? ?? ?? ?????? ???? ??? ??????? ?? ??????

Published at :01 Nov 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ?? ????? ?? ?? ?????? ???? ??? ??????? ?? ??????

ग्रामीणों ने बीडीओ से की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत 01 नवंबर फोटो संख्या-07-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-पहचान पत्र दिखाकर विरोध करते मतदाताप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड अंतर्गत बरहेट संताली उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 9,10 एवं11 के मतदाताओं का नाम गोपलाडीह पंचायत में दर्ज हो जाने से मतदाताओं और उम्मीदवारों का आक्रोश है. इसको लेकर शनिवार […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीडीओ से की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत 01 नवंबर फोटो संख्या-07-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-पहचान पत्र दिखाकर विरोध करते मतदाताप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड अंतर्गत बरहेट संताली उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 9,10 एवं11 के मतदाताओं का नाम गोपलाडीह पंचायत में दर्ज हो जाने से मतदाताओं और उम्मीदवारों का आक्रोश है. इसको लेकर शनिवार को एक दर्जन मतदाताओं का हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार को दिया गया. साथ ही इसमें शीघ्र सुधार कराने का आग्रह किया है. आवेदन में बताया गया है कि बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 9,10 व 11 के आंशिक मतदाताओं का नाम गोपलाडीह पंचायत के मतदाता सूची में शामिल हो गया है. इस कारण हम मतदाता मतदान से वंचित रह जायेंगे. आवेदन में मतदाता सूची में शीघ्र सुधार करने का आग्रह किया है. आवेदन में मोहन पंडित, अंसूर अंसारी, रफीक अंसारी, अमिजुल अंसारी, अर्शेद, खुर्शेद, सोहन पंडित आदि का हस्ताक्षर है. क्या कहते हैं बीडीओ बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola