Bettiah: आंधी बनी काल, बैरिया में दो युवकों की मौत, टावर शेल्टर गिरने से नुकसान

Updated:
विज्ञापन
bairia-storm-two-youths-dead-child-injured-tower-shelter-collapse-west-champaran

टावर शेल्टर गिरने से ढांचा प्रभावित

बुधवार शाम आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई. अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बैरिया बुधवार शाम आई तेज आंधी ने बैरिया प्रखंड में भारी तबाही मचाई. अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया.

पहली घटना मलाही बलुआ पंचायत के सिरिसिया गांव में हुई, जहां पेड़ गिरने से 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने बेटे आशीष के साथ बाइक से लौट रहा था. हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भेजा गया. वीरेंद्र रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

ई-रिक्शा पलटने से दूसरी मौत

दूसरी घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के रखई गांव में हुई, जहां तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पलटने से जग मुखिया की दबकर मौत हो गई. वह दिव्यांग था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

टावर शेल्टर गिरने से ढांचा प्रभावित

आंधी के कारण इंडस टावर का शेल्टर रूम भी गिर गया, जिससे संचार व्यवस्था प्रभावित हुई. साथ ही फसलों और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है. पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन