नशाखुरानी का शिकार बने ड्राइवर-खलासी, ट्रक गायब

Published at :01 Nov 2015 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
नशाखुरानी का शिकार बने ड्राइवर-खलासी, ट्रक गायब

बरहरवा/रांची : बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पर मुगलपाड़ा के समीप एक ट्रक का ड्राइवर व खलासी अचेत अवस्था में मिले हैं. दोनों को बरहरवा थाना पुलिस उठा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रांची से 10 चक्का ट्रक (जेएच01ए7172) सामान लेकर बरहरवा के व्यवसायी […]

विज्ञापन

बरहरवा/रांची : बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पर मुगलपाड़ा के समीप एक ट्रक का ड्राइवर व खलासी अचेत अवस्था में मिले हैं. दोनों को बरहरवा थाना पुलिस उठा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रांची से 10 चक्का ट्रक (जेएच01ए7172) सामान लेकर बरहरवा के व्यवसायी बाबूलाल जैन के यहां खाली कर वापस दोनों रांची लौट रहे थे. इसी बीच ड्राइवर व खलासी नशाखुरानी के शिकार हो गये और अपराधी ट्रक को लेकर फरार हो गये.

जैन का सामान अनलोड कर लौट रहा था ट्रक : बरहरवा के व्यवसायी बाबूलाल जैन ने बताया कि उनके यहां सामान खाली कर ट्रक वापस करीब 1:30 बजे दिन में शुक्रवार को तेतुलिया पेट्रोल पंप में तेल भराने को निकला. ड्राइवर ने कहा कि एक जगह से फर्नीचर लोड कर रांची जाना है, किंतु वह मुगलपाड़ा कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है.

बरहरवा थाना पुलिस को पूछताछ के क्रम में पता चला है कि ड्राइवर खुर्शीद अंसारी पिता अख्तर अंसारी चान्हो रांची व खलासी हुसैन अंसारी पिता सराफत अंसारी, चान्हो के रहनेवाले हैं. ट्रक मालिक भी रांची का ही निवासी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक बरहरवा के लिए रांची से रवाना हुआ है.

मालिक के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. बरहरवा थाना प्रभारी अश्लोक कुमार ने बताया कि ड्राइवर व खलासी को नशाखुरानी का शिकार बनाकर उसका ट्रक किसने गायब किया है, इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola