??? ?????? ???? ?? ???? ???? ??????? ????? ?? ???? ????

सात सूत्री मांग को लेकर जिला विकलांग मोरचा ने दिया धरनाडीसी को सौंपा ज्ञापन नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजआरक्षण का लाभ विकलांगों को सरकारी सेवा में अविलंब देने, बढ़ी हुई पेंशन राशि का भुगतान समय पर करने व अन्य मांगों को लेकर शिनवार को को जिला विकलांग मोरचा की ओर से समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना […]
सात सूत्री मांग को लेकर जिला विकलांग मोरचा ने दिया धरनाडीसी को सौंपा ज्ञापन नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजआरक्षण का लाभ विकलांगों को सरकारी सेवा में अविलंब देने, बढ़ी हुई पेंशन राशि का भुगतान समय पर करने व अन्य मांगों को लेकर शिनवार को को जिला विकलांग मोरचा की ओर से समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इसका नेतृत्व मोरचा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया. वहीं धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने ढीसी उमेश प्रसाद सिंह को सात सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मांग पूरी नहीं होने तक मोरचा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करता रहेगा. धरना में दुमका के जिलाध्यक्ष बालदेव उरांव, सचिव मोहन साह, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव, मोरचा के संरक्षक शिव प्रसाद ठाकुर, सेवा निवृत शिक्षक मुरलीधर ठाकुर, कांग्रेसी नेता शिव शंकर सिंह, गनौरी पासवान, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार आनंद, सचिव जनाव जाहिद अंसारी, पूर्व सचिव राम खेलावन साव, कोषाध्यक्ष डॉ आरपी यादव, सह सचिव सरस्वती देवी, सलाहकार सुशीला बासकी, प्रवक्ता मनोज सिंह आदि थे.मांगे बीपीएल श्रेणी की सुविधा का लाभ विकलांगों को अविलंब दिया जायरोजगार के लिये नि:शक्तों को ॠण उपलब्ध कराया जायशिविर लगाकर विकलांगों के बीच उपकरण का वितरण किया जाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










