???::?? ??? ?? ??? ???? ?? ?????

ओके::छठ घाट पर लगा कचरे का अंबार फलैग-बरहरवा प्रखंड के झरना मंदिर स्थित पोखर का हाल-अब तक न ही प्रखंड प्रशासन न ही कमेटी की ओर से सफाई की पहल की गयी-क्षेत्र के लोगों में रोष31 अक्तूबरफोटो संख्या-11-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-कोटालपोखर में झरना मंदिर स्थित छठ घाटप्रतिनिधि, कोटालपोखरबरहरवा प्रखंड क्षेत्र के झरना मंदिर स्थित […]
ओके::छठ घाट पर लगा कचरे का अंबार फलैग-बरहरवा प्रखंड के झरना मंदिर स्थित पोखर का हाल-अब तक न ही प्रखंड प्रशासन न ही कमेटी की ओर से सफाई की पहल की गयी-क्षेत्र के लोगों में रोष31 अक्तूबरफोटो संख्या-11-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-कोटालपोखर में झरना मंदिर स्थित छठ घाटप्रतिनिधि, कोटालपोखरबरहरवा प्रखंड क्षेत्र के झरना मंदिर स्थित पोखर में छठ पूजा करीब 50 वर्ष से होती आ रही है. छठ पूजा पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. पूजा से पहले कमेटी की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जाती है. पोखर के चारों ओर वेदी बनाकर कलश रखा जाता है. लेकिन वर्तमान में छठ घाट पर गंदगी व कचरा का अंबार लगा है. अभी तक इस पर न ही कमेटी की नजर गयी है और न ही प्रशासन की. ऐसे में छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों को काफी चिंता सता रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पोखर का पानी काफी गंदा है. वह घाटों की स्थिति भी काफी खराब है. ग्रामीण आपस में चंदा कर प्रत्येक साल पोखर की सफाई कराते हैं. क्या कहते हैं लोग………….घाटों की साफ-सफाई जल्द शुरू होनी चाहिए. अभी गंदगी का अंबार लगा है. साफ-सफाई करने के बाद ही यहां छठ पर्व मनाया जा सकता है. फोटो -05-राजीव गुप्ता, ग्रामीणहर साल समिति के लोग ही चंदा उठाकर घाट की साफ-सफाई कराते हैं. स्थानीय लोगों की इसमे अहम भूमिका होती है.फोटो -06-राजेश साह, ग्रामीणलोक आस्था का महापर्व छठ का खास महत्व है. लेकिन अब तक प्रशासन व कमेटी द्वारा छठ घाटों की सफाई नहीं की गयी है. जल्द से जल्द छठ घाटों की सफाई की पहल करनी चाहिए. फोटो -07-अमित गुप्ता, ग्रामीणछठ घाट पर साफ-सफाई के अलावे पंडाल बनाकर एक वस्त्र बदलने का एक टेंट बनाना जरूरी है.जिससे महिलाओं को छठ घाट पर सुविधा मिल सके. फोटो -08-सुरेंद्र साह, ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










