???::: 412 ?????? ?? ?????? ??? ?? ????

Published at :30 Oct 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
???:::  412 ?????? ?? ?????? ??? ?? ????

ओके::: 412 बच्चों ने दिखाये कला के जौहरसाहिबगंज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2015 का आयोजनचयनित 31 प्रतिभागी रांची में राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा में 3 व 4 नवंबर का दिखायेेंगे अपनी प्रतिभा फोटो नंबर 30 एसबीजी 1,2,3,4 हैकैप्सन : शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रङ्कावलित करते मुख्य अतिथिलगा प्रदर्शनीदेखने पहुंचे छात्र छात्राउमडी भीड नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज […]

विज्ञापन

ओके::: 412 बच्चों ने दिखाये कला के जौहरसाहिबगंज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2015 का आयोजनचयनित 31 प्रतिभागी रांची में राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा में 3 व 4 नवंबर का दिखायेेंगे अपनी प्रतिभा फोटो नंबर 30 एसबीजी 1,2,3,4 हैकैप्सन : शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रङ्कावलित करते मुख्य अतिथिलगा प्रदर्शनीदेखने पहुंचे छात्र छात्राउमडी भीड नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज साहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड स्कीम 2015 तहत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित जिले के सभी विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. वहीं मौके पर मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास तो होता ही है साथ में कुछ और अच्छा करने का जज्बा भी पैदा होता है. आपलोगों ने जो भी मॉडल बनाएं हैं सभी अच्छे हैं. हम आशा करते हैं कि आपलोग राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में और भी अच्छा करेंगे. इसके पूर्व मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. वहीं साहिबगंज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भलेरियन तिर्की ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राज्य के निर्देश पर किया गया है. प्रदर्शनी में 210 स्टॉल लगाये गये हैं. जिसमें 412 प्रतिभागियों ने अपने मॉडल दिखाये. चयनित 31 प्रतिभागियों को राजधानी रांची में 3 व 4 नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. सौर उर्जा व स्वच्छता का मॉडल था आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के नौ प्रखंडों के 412 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत कियो. उन मॉडलों में सौर उर्जा, सोलर कुकर, सोलर वाटर हिटर, हवा से उर्जा पैदा करने का मॉडल, स्मार्ट गांव, स्वच्छता का प्रदर्शनी, आलू से बल्ब जलाने का मॉडल, वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन सहित अन्य मॉडल आकर्षण का केेंद्र था. ये थे निर्णायक मंडलीसाहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित इन्सपायर अवार्ड स्कीम 2015 जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडली में डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ मदीर कुमार, वकील पोद्दार, डॉ सुभाष चंद्र मिश्रा, डॉ ओएस अंसारी, डॉ वरूण चौधरी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola