हेमंत ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की मांगी अनुमति तो प्रशासन ने मांगा पार्किंग चार्ज

Published at :30 Oct 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की मांगी अनुमति तो प्रशासन ने मांगा पार्किंग चार्ज

साहिबगंज : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा हेमंत सोरेन ने बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए साहिबगंज को अपना कैंप बनाना चाहते हैं. वे चार दिनों तक अपना हेलीकॉप्टर साहिबगंज पुलिस-लाइन में रखने की अनुमति मांगी है. उनके आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने आवेदन देकर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व उड़ाने भरने के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा हेमंत सोरेन ने बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए साहिबगंज को अपना कैंप बनाना चाहते हैं. वे चार दिनों तक अपना हेलीकॉप्टर साहिबगंज पुलिस-लाइन में रखने की अनुमति मांगी है. उनके आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने आवेदन देकर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व उड़ाने भरने के साथ-साथ परिसदन में रुकने की भी अनुमति मांगी है. इस पर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा व हेलीपैड पार्किंग चार्ज के रूप में प्रतिदिन 26 हजार 718 रुपये वसूली करने का निर्देश दिया है. 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कुल चार दिनों के लिये यह राशि 1,06,872 रुपये होती है.

अब आगमन पर संशय : चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर शाम हेमंत सोरेन साहिबगंज आने वाले हैं.

लेकिन, सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए एक लाख 6 हजार 872 रुपये का बैंक ड्राफ्ट अथवा चेक एसपी के पदनाम से जमा करने के आदेश मिलने पर उनके आगमन में संशय बना हुआ हैं.

साहिबगंज से सटे बिहार क्षेत्र में करेंगे चुनाव-प्रचार : मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाकर चार दिनों तक प्रचार प्रसार करते जिसके तहत 30 अक्टूबर को 4 बजे साहिबगंज आने कार्यक्रम हैं. 31 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन से बिहार की दौरा कर 4:30 बजे तक वापस लौट आयेंगे. उसी प्रकार एक व 2 नवंबर को यह कार्यक्रम तय हैं.

प्रशासन ने सुरक्षा के एवज में मांगी राशि

प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, हेलीपैड एवं हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में एक पुलिस निरीक्षक, तीन सहायक अवर निरीक्षक, 2/8 सशस्त्र बल एवं 3/12 लाठी बल की प्रतिनियुक्त की जायेगी. इसके लिये नियमानुसार एक दिन का राशि 26 हजार 718 रुपये हैं. चार दिनों के लिये राशि 1,06,872 हैं. जिनका भुगतान बैंक ड्राफ्ट या चेक पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के पदनाम से उपलब्ध कराने की बात कही. साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के परिपेक्ष्य में सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के दिशा निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने की बात कही. इस पर वहीं झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि एसपी के पत्रांक 55/26 के तहत उन्हें फैक्स के माध्यम से जानकारी मिली कि एसपी के नाम से हैलीकॉप्टर व रखने व उतरने के लिये पैसा की मांग की गयी हैं. यह सरासर गलत है. भाजपा सरकार जान-बूझकर प्रतिपक्ष के नेता को बदनाम व परेशान करने की मंशा रखी हैं.

क्या कहते है एसपी

एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि उपायुक्त से प्राप्त ज्ञापन के तहत लैडिंग के लिए पार्किंग चार्ज वसूलने का निर्देश मिला है. सुरक्षा के लिये 26 हजार 718 रुपये के तहत 4 दिनों के लिये 1 लाख 6 हजार 872 रूपये की मांग की गयी हैं. फिर भी चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है.

सरकार से मांगा गया है निर्देश : डीसी

डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेड प्लस की सुरक्षा मिली है. दुमका में हेलीपैड सह हवाई अड्डा हैं, वहां पर पार्किंग शुल्क लगता हैं. लेकिन साहिबगंज में पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग व सरकार से मार्गदर्शन मांगा गया है.

विधानसभा में उठायेंगे मुद्दा : हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्र के विधायक हैं. हमें जेड प्लस सुरक्षा मिली हैं. जिला प्रशासन द्वारा एक लाख 6 हजार 872 रूपये मांगना समझ से परे हैं. विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola