??????? ????? ?? ????????? ?? ????? ???????

Published at :29 Oct 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
??????? ????? ?? ????????? ?? ????? ???????

सकरीगली बाजार के ग्रामीणों ने मनायी दीपावली – अपने-अपने घरों में जलाया दीपक, बंटी मिठाई- गांव में 122 घर है सभी घरों में बन गया है शौचालयनगर प्रतिनिधि, साहिबगंंजनमामि गंगे परियोजना के तहत साहिबगंज जिले को खुले में शौच करने की प्रथा को समाप्त करने के लिये प्रत्येक घरों में सरकारी सहायता से शौचालय का […]

विज्ञापन

सकरीगली बाजार के ग्रामीणों ने मनायी दीपावली – अपने-अपने घरों में जलाया दीपक, बंटी मिठाई- गांव में 122 घर है सभी घरों में बन गया है शौचालयनगर प्रतिनिधि, साहिबगंंजनमामि गंगे परियोजना के तहत साहिबगंज जिले को खुले में शौच करने की प्रथा को समाप्त करने के लिये प्रत्येक घरों में सरकारी सहायता से शौचालय का निर्माण करने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. लेकिन सबसे पहले सदर प्रखंड के सकरीगली बाजार के ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने गांव के कुल 122 घरों में शौचालय का निर्माण कर लिया और तो और गांव में खुले किये गये शौच को प्रमाणिक करने वाले व्यक्ति को 500 रुपये नगद इनाम देने की भी घोषणा कर दी है. हरेक घरों में बने शौचालय का कार्य पूर्ण होने से सकरीगली पंचायत के सकरीबाजार के ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. इसी खुशी में गुरुवार को सकरी बाजार के ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों को सजा कर व घरों में दीपक जलाया और घरों मिष्ठान भोजन बना कर दीपावली मनाया. वहीं ग्रामीणों द्वारा मनाये गये दीपावली समारोह में कई पदाधिकारी ने भी पहुंच कर ग्रामीणों की खुशी में शामिल हुए. मौके पर ग्रामीण जितेंद्र कुमार पांडे, रीता देवी, सरिता देवी, मनोज कुमार, मानिक लाल चौधरी, मो रियाज अंसारी, अनिकेत कुमार, अभिषेक पांडे, राहुल प्रताप ओझा, अनिल सिंह, विक्की साह, शशिशेखर पांडे, विकास यादव, सुनील यादव, दुलाल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola