???? ?????? . ??? ???? ?? ???????? ????? ??

बड़ी समस्या . हाल उधवा के पियारपुर इलाके का हेडिंग :::: बांस का पुल पर खतरों से भरा सफर29 अक्तूबरफोटो संख्या-01-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-बांस की चचरी से बनी पुलप्रतिनिधि, उधवाउधवा के पियारपुर का इलाका इतना उपेक्षित है कि यहां एक छोटी सी नदी पार करने के लिए बांस की चचरी से बने पुल का […]
बड़ी समस्या . हाल उधवा के पियारपुर इलाके का हेडिंग :::: बांस का पुल पर खतरों से भरा सफर29 अक्तूबरफोटो संख्या-01-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-बांस की चचरी से बनी पुलप्रतिनिधि, उधवाउधवा के पियारपुर का इलाका इतना उपेक्षित है कि यहां एक छोटी सी नदी पार करने के लिए बांस की चचरी से बने पुल का सहारा लेना पड़ता है. वर्षों से यहां पुल बाने की कल्पना भी किसी ने नहीं की. यह नदी पियारपुर बाजार के समीप है बहुडुब्बी नाला के नाम से जाना जाता है. इसपर सैकड़ों की संख्या में लोग आना जाना करते हैं. बरसात के मौसम में उनके लिये बहुत ज्यादा कष्टदायी होता है. अमानत मध्य पियारपुर, दक्षिण पियारपुर, उत्तरी पियारपुर, उत्तरी पलासगाछी, दक्षिणी पलासगाछी पंचायतों के लोग इसी रास्ते से होकर रोजाना सफर करते हैं. प्रखंड मुख्यालय, नासघाट तथा प्राणपुर जाने के लिये रास्ता काफी कम समय लेता है. इसलिए ये रास्ता काफी उपयोगी है. इतना ही नहीं पलासगाछी, नासघाट, प्राणपुर सहित कई इलाके के छात्र-छात्रा पियारपुर स्थित मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय में पठन-पाठन करने के लिये आते हैं.बरसात में नाव ही सहाराबरसात के मौसम में जब पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है तो सैकड़ों छात्र-छात्रा नाव का सहारा लेकर विद्यालय आते हैं. ऐसे में छात्र-छात्रा के अभिभावक को चिंतित होना लाजमी है. बरसात के दिनों में कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है. इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ी समस्या है. इसके लिये जन प्रतिनिधि को आवश्यक पहल जरूर करना चाहिए.क्या कहते हैं ग्रामीणफोटो-02-आजाद शेखबहुडुब्बी नाला में पुल अति आवश्यक है.इसे लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक को भी जानकारी दी गयी थी.लेकिन कोई पहल नहीं हुआ.फोटो-03-मोजीबुर शेखहमारे क्षेत्र से पंचायती राज में जिला परिषद,उपाध्यक्ष रहे नुरूल इस्लाम से भी इस मामले में कहा गया था.फोटो-04-शाहजहां शेखइस बार पंचायत चुनाव में हमारी प्राथमिकता उन जन प्रतिनिधि के लिये होगा जो इस मामले की बात कहेंगे.फोटो-05-मुजामिलक्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्रा स्कूल से होकर विद्यालय आते हैं.बरसात में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.फोटो-06-एकरामुलक्षेत्र के किसान इसी रास्ते से होकर अपने खेत-खलिहान आते-जाते हैं.खासकर अनाज लाने में काफी दिक्कत होती है.क्या कहते हैं पदाधिकारी………………बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है.पुल बनाने के लिये विभाग अग्रसर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










