मुहर्रम जुलूस में चली गोली, बाल बाल बचा युवक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. जुलूस में जाने से इनकार करने पर बनाया निशाना साहिबगंज : शहर के एलसी रोड के रहने वाले तौकीर अजहर उर्फ राज ने नगर थाना में आवेदन देकर नबरेज आलम व अन्य चार लोगों पर जानलेवा हमला और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा […]
विज्ञापन
अपराध. जुलूस में जाने से इनकार करने पर बनाया निशाना
साहिबगंज : शहर के एलसी रोड के रहने वाले तौकीर अजहर उर्फ राज ने नगर थाना में आवेदन देकर नबरेज आलम व अन्य चार लोगों पर जानलेवा हमला और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुल्ली भट्ठा के रहने वाले नबरेज आलम अपराधी प्रवृति के हैं.
रविवार रात मुहर्रम जुलूस जब एलसी रोड से गुजर रहा था तभी नबरेज चार साथियों के साथ अपने घर के दरवाजे के पास खड़े तौकीर राज को जुलूस में चलने को कहा. लेकिन अपनी तबीयत खराब होने की बात कह जुलूस में जाने से इनकार करने पर नबरेज आलम ने देशी कट्टा हाथ में लेकर तौकीर को निशाना बनाते हुए गोली चला दी. हालांकि गोली चलते ही तौकीर राज जमीन पर गिर गये और बच गये.
नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है धारा 307, 341, 323, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 310/15 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










